{"_id":"62bbf89b6d13f7538e2e082a","slug":"girls-catwalk-in-front-of-customers-in-spa-center-video-goes-viral-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: मसाज के नाम पर अय्याशी का खेल, ग्राहकों के सामने युवतियों का कैटवॉक, लोग बोले- स्पा सेंटर में गलत धंधा होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मसाज के नाम पर अय्याशी का खेल, ग्राहकों के सामने युवतियों का कैटवॉक, लोग बोले- स्पा सेंटर में गलत धंधा होता है
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्पा सेंटर में युवतियों ने किया कैटवॉक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के एक स्पा सेंटर का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें हल्की रोशनी में लड़कियां मॉडल्स की तरह कैटवॉक करती नजर आ रही हैं। रिसेप्शन पर मैनेजर समेत कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं। जो लोग रिसेप्शन पर खड़े हैं, वे ग्राहक बताए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कई स्पा सेंटर की आड़ में अय्याशी का धंधा चलाया जा रहा है। बता दें कि ताजनगरी के होटलों और स्पा सेंटरों में कई बार देह व्यापार का पर्दाफाश हो चुका है। पूर्व में विदेशी युवतियां तक होटल में पकड़ी गईं थी। कई आरोपियों को जेल भी भेजा गया था, लेकिन अब फिर से यह अनैतिक धंधा शुरू हो गया है। मंगलवार को स्पा सेंटर का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
Trending Videos
2 of 5
स्पा सेंटर में युवतियों का कैटवॉक
- फोटो : अमर उजाला
कोराना काल में हुई एक घटना के बाद स्पा सेंटर बंद होने का दावा किया गया था। दूसरी लहर में भी पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर छापा मारकर कार्रवाई की थी। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फरवरी 2020 में पकड़ी गईं थीं विदेशी लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
फरवरी 2020 में ताजगंज क्षेत्र में ही एक होटल में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का खुलासा हुआ था। यहां विदेशी युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने महिला सरगना समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्ष 2020 में ही सिकंदरा थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस में भी देह व्यापार पकड़ा गया था।
4 of 5
आगरा: विदेशी युवतियां और एजेंट भीमा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मार्च 2021 में थाना ताजगंज पुलिस ने शिल्पग्राम के पास स्थित एक रिसॉर्ट में छापा मारकर उज्बेकिस्तान की दो युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया था। इनमें देह व्यापार का चर्चित एजेंट भीमा भी शामिल था। पूछताछ में पता चला है कि भीमा ही विदेशी युवतियों को होटल में बुलाता था।
विज्ञापन
5 of 5
स्पा सेंटर के बाहर खड़ी पुलिस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी 2022 में ताजगंज क्षेत्र में ही पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर छह युवक और पांच युवतियों को पकड़ा था। जांच में पता चला कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराया जाता था। इसके अलावा सिकंदरा, न्यू आगरा, एत्माद्दौला क्षेत्र के होटलों में भी देह व्यापार पकड़ा जा चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।