फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर गुलाल और पुष्पवर्षा के बीच हुई लठामार होली, रंगों से सराबोर हुए श्रद्धालु

Fri, 26 Mar 2021 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Mar 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
holi celebrated on shri krishna janmabhoomi in mathura
मथुरा: जन्मभूमि पर फूलों की होली खेलते राधा-कृष्ण के स्वरूप - फोटो : अमर उजाला

बरसाना-नंदगांव के बाद गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर होली का आनंद बरसा। रंगभरनी एकादशी पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी ने भक्तों के साथ होली खेली। मंदिर परिसर में फूल, गुलाल और लठामार होली का भव्य आयोजन किया गया। इससे पूरा परिसर होली के रंगों से सराबोर हो गया। अपने आराध्य की दिव्य होली के साक्षी बनने के लिए दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। कई प्रदेशों से आए कलाकारों ने रसिया, होली गीतों और नृत्य प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

holi celebrated on shri krishna janmabhoomi in mathura
राधा-कृष्ण स्वरूप की आरती करते कार्ष्णि गुरु शरणानंद - फोटो : अमर उजाला
रंगभरनी एकादशी पर महोत्सव का शुभारंभ गणपति एवं ब्रज वंदना के साथ कार्ष्णि गुरु शरणानंद ने रसभरी सरकार एवं प्रियाजू को पुष्पार्चन और आरती से किया। पहली बार केशव वाटिका में इस आयोजन में ब्रज के रसिक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर प्रिया-प्रियतम की होली लीला की साक्षात अनुभूति कराई। 
holi celebrated on shri krishna janmabhoomi in mathura
होली के मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
कई प्रदेशों से आए कलाकारों ने मंच पर रसिया, होली गीत और नृत्य प्रस्तुत कर कान्हा के भक्तों मंत्रमुग्ध कर दिया। जन्मभूमि पर ब्रज की होली लीला, हरियाणा के घूमर, फाग, राजस्थान के लोकगीत और नृत्य का संगम देखने को मिला। ब्रज के चरकुला नृत्य और बंब रसिया की प्रस्तुति से भक्तों का मन मोह लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
holi celebrated on shri krishna janmabhoomi in mathura
राधा-कृष्ण के स्वरूप ने खेली फूलों की होली - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में बने मंच पर राधाकृष्ण के स्वरूपों ने फूलों की होली खेली। सतरंगी पुष्पवर्षा के मध्य फूल होली के दर्शन अत्यंत मनोहारी और सजीव थे। इस अलौलिक होली का भक्तों ने भी जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन
holi celebrated on shri krishna janmabhoomi in mathura
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर हुई लठामार होली - फोटो : अमर उजाला
रावल एवं श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के हुरियारे और हुरियारिनों ने लठामार होली खेली। रंग-गुलाल के बीच हुरियारिनों की प्रेम पगी लाठियां हुरियारों पर बरसने लगीं। हुरियारिनों की लाठियों से बचने को ढाल लिए घुटने के बल बैठने को मजबूर थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed