फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा सड़क हादसा: छोटू बोला-जोरदार धमाका हुआ और सब हो गया खत्म...

Fri, 12 Mar 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Mar 2021 12:09 AM IST
सार

  • सड़क हादसे में नौ लोगों की हुई मौत
  • स्कॉर्पियो कार ट्रक से टकराई
  • मजदूरी करने जा रहे थे कार सवार

विज्ञापन
Horrific Accident At Agra National Highway Nine Died Story Told By Victim
आगरा सड़क हादसा: घायल छोटू और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो कार - फोटो : अमर उजाला
बिहार के गया से हरियाणा के सिरसा जाने के लिए निकले 11 मजदूर गुरुवार तड़के हादसे का शिकार हो गए। इनमें से आठ की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। इनके लावा एक चालक की भी जान चली गई। गया निवासी सुजीत, सूरज और छोटू का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में चल रहा है। गुरुवार दोपहर तक छोटू को ही होश आ सका था। इस पर पुलिस ने उससे बात की। 
Horrific Accident At Agra National Highway Nine Died Story Told By Victim
आगरा सड़क हादसा: ओवरब्रिज पर लटका कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
छोटू ने आंख खुलते ही सबसे पहले यही पूछा कि बाकी लोग कैसे हैं। इस पर पुलिस ने उसे यह नहीं बताया कि किसी की जान गई है। सिपाही ने यही कहा कि बस सभी ठीक हैं। दूसरे बेड पर इलाज चल रहा है। इस पर छोटू के आंसू निकलने लगे। उसने कराहते हुए कहा कि क्या से क्या हो गया। सभी साथी हंसी-खुशी घर से सिरसा जाने के लिए निकले थे। परिवार से कहकर आए थे, काम पर पहुंचते ही फोन करके बता देंगे। उसके रिश्तेदार और परिचित भी मजदूरी का काम करते हैं। इसलिए साथ ही जा रहे थे। 
Horrific Accident At Agra National Highway Nine Died Story Told By Victim
आगरा सड़क हादसा: क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
चालक उन्हें जल्द से जल्द पहुंचाना चाहता था। इसलिए ज्यादा देर रास्ते में भी नहीं रुके। रात में एक जगह ढाबे पर गाड़ी रोकी थी। यहां पर सभी ने खाना खाया। इसके बाद आगे बढ़ गए। सुबह का समय होने की वजह से सभी नींद में आ गए थे। उसे हल्की नींद आ रही थी। तभी जोरदार धमाका हुआ और सब कुछ खत्म गया। किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दर्द से सभी कराहने लगे। खून निकलने लगा। फिर तो ऐसा लगा कि जैसे मौत ने अपने आगोश में ले लिया हो। उसे उम्मीद नहीं थी कि बच जाएगा। आंख खुली तो अस्पताल में पाया। इसके बाद छोटू फिर से बेहोश हो गया। इससे ज्यादा पुलिस उससे कुछ नहीं पूछ सकी। अन्य घायलों को शाम तक होश नहीं आ सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horrific Accident At Agra National Highway Nine Died Story Told By Victim
आगरा सड़क हादसा: हादसे के बाद की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एत्माद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने गुरुवार तड़के 5:25 बजे भीषण सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा एत्मादपुर की ओर से आती तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी के डिवाइडर पर चढ़कर गलत दिशा में आने से हुआ। स्कॉर्पियो रामबाग की ओर से आते कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर भी तिरक्षा होकर लोहे की रेलिंग तोड़कर सर्विस रोड पर लटक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों के शवों को निकलवाया। कंटेनर और कार को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया जा सका। घायलों का इलाज चल रहा है।  
 
विज्ञापन
Horrific Accident At Agra National Highway Nine Died Story Told By Victim
आगरा सड़क हादसा: क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
यह है सूची मृतक 
1. उपेंद्र पासवान पुत्र सूरज देव पासवान निवासी डूमरी, थाना हंटरगंज, जिला चतरा,  झारखंड ( 28 वर्ष, चालक स्कार्पियो। 
2. गुड्डू कुमार पुत्र शिवनंदन दास निवासी फुलवारिया, गया, बिहार (17 वर्ष)। 
3. बबलू प्रजापति पुत्र बृहम देव निवासी वडही विगहा भेरूआ, थाना हंटरगंज, जिला चतरा, झारखंड (25 वर्ष)।
4. विकास पुत्र बसंत भुइंया निवासी देवरिया पोस्ट विकोपुर, थाना कोठी, गया, बिहार (17 वर्ष)। 
5. नागेन्द्र कुमार पुत्र क्रष्ण यादव निवासी बरहा फुलवारिया, गया, बिहार (15 वर्ष)।
6. सुरेंद्र कुमार पुत्र विगन भुइया निवासी गया (17 वर्ष)। 
7. राजेश निवासी हुसैडी, गया (26 वर्ष)। 
8. अमन निवासी वरह, गया (24 वर्ष)। 
9. विपिन निवासी बाहरा, पोस्ट फुलवारिया, गया, बिहार, (30 वर्ष)

घायलों की सूची 
1. सुजीत पुत्र मरजू भुनिया निवासी कोडिया, गया, बिहार, (20 वर्ष)। 
2. सूरज देव पुत्र तन्द्रो प्रजापति निवासी उपरोक्त , (35 वर्ष)। 
3. छोटू पुत्र विगन भुइंया निवासी बरहा फुलवारिया, गया, (21 वर्ष)।

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed