सब्सक्राइब करें

UP: एसयूवी ने वैगनआर कार को उड़ाया, सड़क पर खून से सने बच्चे, मंजर देख कांप गई रूह; दो सगी बहनों की मौत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 27 May 2026 08:14 AM IST
सार

आगरा के खंदौली टोल प्लाजा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एसयूवी ने वैगनआर कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Horrific Crash on Yamuna Expressway: Two Sisters Killed After Speeding SUV Rams Car
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खंदौली टोल प्लाजा के पास उस समय हुआ जब दिल्ली से आगरा की ओर तेज गति से आ रही एक एसयूवी कार ने आगे चल रही वैगनआर कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के संगम विहार और जैतपुर क्षेत्र का एक परिवार वैगनआर कार से अपने पैतृक गांव मैनपुरी की ओर जा रहा था। मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे, जब उनका वाहन खंदौली टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित एसयूवी ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।
Horrific Crash on Yamuna Expressway: Two Sisters Killed After Speeding SUV Rams Car
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में 36 वर्षीय रिहाना बेगम उर्फ रानी, पत्नी शाकित अली, निवासी गुप्ता कॉलोनी, पुष्पा भवन, संगम विहार, दिल्ली और उनकी बड़ी बहन 42 वर्षीय अफसाना बेगम, पत्नी अफसर अली, निवासी सौरभ विहार, जैतपुर, दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
Horrific Crash on Yamuna Expressway: Two Sisters Killed After Speeding SUV Rams Car
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में कार में सवार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों में चार वर्षीय काका, छह वर्षीय हमजा, हीवा और 38 वर्षीय शबनम शामिल हैं। एसयूवी कार में सवार व्यक्ति भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horrific Crash on Yamuna Expressway: Two Sisters Killed After Speeding SUV Rams Car
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
घटना के तुरंत बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Horrific Crash on Yamuna Expressway: Two Sisters Killed After Speeding SUV Rams Car
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि एसयूवी कार अत्यधिक तेज गति से आ रही थी। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही को इस दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed