सब्सक्राइब करें

अनहोनी की आशंका: आगरा में फिर रहस्यमय ढंग से मकानों में आईं दरारें, दहशत में स्थानीय लोग, देखें तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 31 Jan 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
Houses Cracks In Chakki Paat People Panic
चक्कीपाट में दहशत में लोग - फोटो : अमर उजाला

आगरा में चक्कीपाट की सय्यैद गली में आठ मकानों में आई दरार की जांच 48 घंटे बाद भी शुरू नहीं हो सकी। रविवार को नगर निगम से कोई टीम नहीं पहुंची। क्षतिग्रस्त मकानों की लोगों ने खुद मरम्मत शुरू करा दी है। दो मकानों में फर्श धंस गया है। क्षेत्रीय लोगों को अनहोनी की आशंका सता रही है। बिजलीघर स्थित चक्कीपाट में आठ महीने पहले सीवर व पानी की लाइन बिछाई गई थीं। शनिवार सुबह मकानों में दरार आने से क्षेत्रीय लोग डर गए। घरों से बाहर निकल आए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर महिलाओं ने हंगामा किया। एडीएम सिटी अंजनी कुमार को ज्ञापन देकर मकानों में आई दरार की जांच कराने को कहा। लेकिन रविवार को जांच के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। पीड़ित श्रवन कुमार ने बताया कि भूमिगत सीवर व पानी की लाइनों के लीकेज से मकानों में दरार आ सकती है। सुरेश ने बताया कि मकान गिरासू है। 

Trending Videos
Houses Cracks In Chakki Paat People Panic
मकान में आई दरार से दहशत में महिला - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी रमेश, संगीता, नंद किशोर के मकानों की दीवारों में भी दरार हैं। क्षेत्रीय निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि स्वयं अपने खर्चे पर मकानों की मरम्मत शुरू कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Houses Cracks In Chakki Paat People Panic
मकान में आई दरार - फोटो : अमर उजाला
धंस रहीं मकानों की जमीन
चक्कीपाट निवासी गोविंद ने बताया कि दो मकानों के फर्श धंस गए हैं। गलियों व अन्य मकानों की जमीन धंस सकती है। नगर निगम और प्रशासन में सुनवाई नहीं हो रही। यहां अधिकांश लोग मजदूरी करते हैं। मकानों की मरम्मत कराने के लिए भी उनके पास पैसा नहीं है। 
 
Houses Cracks In Chakki Paat People Panic
इसी सीवर के कारण लोग घर में दरार होना बता रहे हैं - फोटो : अमर उजाला
चक्कीपाट के लोगों की दहशत दूर करने के लिए अधिकारियों का रुख अभी स्पष्ट नहीं है। इस कारण लोगों में और अधिक दहशत है।
 
 
विज्ञापन
Houses Cracks In Chakki Paat People Panic
घर में आई दरार - फोटो : अमर उजाला
जांच के लिए जाएगी टीम
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अब पता चला है, सोमवार को जांच के लिए टीम जाएगी। किस वजह से मकानों में दरार आई है, उसकी रिपोर्ट मांगी जाएगी। - प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी

व्यथा: पाकिस्तान से लड़ाई में जीते, परिस्थितियों से हारे, रामलाल वृद्धाश्रम की शरण में पहुंचे 80 साल के सेवानिवृत्त हवलदार भंवर सिंह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed