{"_id":"62359fc5f3df3f5edf77df12","slug":"huranga-celebrated-at-dauji-temple-in-baldev-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हुरंगा: दाऊजी मंदिर में जमकर बरसा रंग, नंगे बदन पर पड़े प्रेम से पगे कोड़े, देखें अनूठी परंपरा की मोहक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुरंगा: दाऊजी मंदिर में जमकर बरसा रंग, नंगे बदन पर पड़े प्रेम से पगे कोड़े, देखें अनूठी परंपरा की मोहक तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Mar 2022 02:49 PM IST
सार
बरसाना, नंदगांव, मथुरा एवं गोकुल की होली के बाद दाऊजी में हुरंगा हुआ। नंगे बदन पर कोड़ों की मार देखने के लिए यहां हजारों देशी-विदेशी श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन
1 of 6
दाऊजी का हुरंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बलदेव नगरी साक्षात देवलोक नजर आयी, जब विश्व प्रसिद्ध हुरंगा मंदिर प्रांगण में सतरंगी गुलाल और फूलों की वर्षा के साथ गोपी स्वरूप महिलाओं ने गोप स्वरूप हुरियारों के नंगे बदन पर तड़ातड़ पोतने स्वरूप में बने कोड़े बरसाये। इस दृश्य को देख श्रद्धालु आनंदित हो गए। ब्रजराज का मुकुटमणि हुरंगा देखने को जनसैलाब उमड़ पड़ा। होली के गीत व रसिया, नफीरी, ढोल, मृदंग से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा।
2 of 6
दाऊजी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हुरंगा
- फोटो : अमर उजाला
हुरंगे में हुरियारे-हुरियारिनों पर टेसू के रंग डालते हैं, वहीं हुरियारिनें हुरियारों के कपड़े फाड़कर कोड़े बनाती हैं और पिटाई करती हैं। गोपिकाएं उलाहना मारते हुए कहती हैं ‘होली में खेले मतवारौ हुरंगा है दाऊजी महाराज...’। इन गीतों व रसिया की धुन पर होते हुरंगा को देख लोग आनंदित हो जयकारे लगाते हैं।
3 of 6
दाऊजी का हुरंगा
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रांगण साक्षात देवलोक नजर आ रहा था। मंदिर प्रांगण में हुरियारे रेवती व बलदाऊजी जी के अलग-अलग झंडे लेकर परिक्रमा कर होली गीत ‘मत मारे दृगन की चोट रसिया होरी में मेरे लग जाएगी...’ सुनाते हैं। महिलाएं झंडों को छुड़ाने का प्रयास करती हैं और हुरियारों की तेज पिटाई करती हैं। हुरियारे नाचते गाते झूमते हुए दूने उत्साह से नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दाऊजी का हुरंगा
- फोटो : अमर उजाला
दाऊजी के हुरंगा की अनूठी परंपरा है। कहावत है कि ‘देखि-देखि या ब्रज की होरी, ब्रह्मा मन ललचाबै।’ ब्रज की होली भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित है, वहीं, दाऊजी का हुरंगा उनके बड़े भाई बलदेव जी पर केंद्रित है। हुरंगा में पुरुष गोप समूह को महिलाएं गोपिका स्वरूप द्वारा प्रेम से भीगे पोतने (कोड़ों) की मार नंगे बदन पर खाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
विधायक राजेश चौधरी, रमाकांत गोस्वामी आदि साधु संत के साथ
- फोटो : अमर उजाला
दाऊजी में गोस्वामी कल्याणदेव के वंशज पांडेय समाज के लोग ही हुरंगा खेलते हैं। छत, छज्जों से क्विंटलों गुलाल एवं फूलों की पंखुड़ियां उड़ाईं गईं। इस दौरान आकाश इंद्र धनुषी होता है। हुरंगा में हुरियारिनें झंडा छीनने का प्रयास करती हैं। पुरुष इसे बचाने का प्रयास करते हैं। अंत में महिलाएं झंडा छीनने में सफल होकर हारे रे रसिया, जीत चली ब्रज नारि, इसके साथ हुरंगा संपन्न हो जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।