फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा: हाइड्रोलिक पिचकारी से बरसते टेसू के रंग, अबीर गुलाल में सराबोर भक्त, प्रियाकान्त जू मंदिर में खेली गई सातों प्रकार की होली, देखें तस्वीरें

Thu, 17 Mar 2022 06:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 06:26 PM IST
सार

होलिका दहन से पहले मंदिर प्रांगण में सात प्रकार की होली खेली गई। देवकीनंदन महाराज ने चंदन  गुलाल लगाकर इसकी शुरूआत की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच फूलों की होली, लड्डु  जलेबी होली, रसिया गायन होली, भजन नृत्य होली, लठामार होली, गुलाल की होली और अंत में टेसु के रंगों की होली खेली गई। 

विज्ञापन
Holi 2022 celebration in priyakant ju temple in mathura
हाईड्रोलिक पिचकारी से देवकीनंदन महाराज ने टेसू का रंग बरसाया - फोटो : अमर उजाला

ठाकुर श्रीप्रियाकांत जू मंदिर में ब्रज की सातों प्रकार की होली खेली गयी। श्रद्धालुओं से खचाखच भरे मंदिर प्रांगण में जब हाइड्रोलिक पिचकारी से टेसू का रंग बरसा तो फाग के गीत जीवन्त हो गये। देवकीनंदन महाराज के साथ श्रद्धालु व शिष्यों ने ब्रज के प्रमुख महोत्सव का आनंद लिया। ब्रजवासियों की रसीले हास  परिहास से शुरू हुई होली लठामार और फूलों की होली में बदल गयी।  

Holi 2022 celebration in priyakant ju temple in mathura
होली महोत्सव में उमड़े हजारों भक्त - फोटो : अमर उजाला

छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकान्त जू मंदिर पर होली महोत्सव में उमड़े हजारों भक्तों पर जब भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज ने हॉइड्रोलिक पिचकारी से रंग बरसाया तो श्रद्धालु झूमकर नृत्य करने लगे। टेसू के फूलो से बने सुगंधित रंग की धार जिस भी श्रद्धालु पर पड़ी वह ब्रज की मस्ती में खो गया। वृंदावन में होली की कृष्णकालीन परम्परा और गहरी हो गयी। 

Holi 2022 celebration in priyakant ju temple in mathura
देवकीनंदन महाराज ने गाये भजन - फोटो : अमर उजाला

प्रियाकान्त जू विग्रह पर गुलाल लगाकर मंदिर सेवायतों ने होली की शुरूआत की। मंदिर परिसर में ढोल  नगाढ़े बजाकर श्रद्धालुओं में होली मनाने की घोषणा की गई। देवकीनंदन महाराज ने ब्रज की यह होरी रसभरी......, तोय सौं कन्हैया, मोय रंग मत डारो....’ आज ब्रज में होरी रे रसिया....जैसे मधुर भजन गाये तो श्रद्धालु नृत्य करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 celebration in priyakant ju temple in mathura
श्रीराधा-कृष्ण स्वरूपों पर भक्तों ने की पुष्पों की वर्षा - फोटो : अमर उजाला

मंच पर लोक कलाकारों के मीठी ब्रजभाषा में हास -परिहास का क्रम लठामार होली में परिवर्तित हो गया। इस बीच श्री राधा-कृष्ण स्वरूपों पर भक्तों ने पुष्पों की वर्षा कर फूलों की होली खेली। होली की खुशी में लड्डू और जलेबी लुटायी गयीं भक्तों ने लपक  लपक कर प्रसाद पाया। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को अबीर  गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। 

विज्ञापन
Holi 2022 celebration in priyakant ju temple in mathura
देवकीनंदन महाराज ने टेसू का रंग बरसाया - फोटो : अमर उजाला
इसके पश्चात मंदिर अट्टालिका पर लगी हाईड्रोलिक पिचकारी से देवकीनंदन महाराज ने टेसू का रंग बरसाया। इस सुगंधित रंग में भीगने को हर किसी मे ललक दिखायी दी। श्रद्धालु भींगते हुये नृत्य करने लगे और ब्रज की अनूठी होली में खो गये। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed