{"_id":"683ed5c9c0ea6b3a0c0a55b6","slug":"husband-absconded-after-brutally-killing-wife-and-daughter-in-agra-2025-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Double Murder in Agra: पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर पति फरार, ऐसे सामने आई हत्याकांड की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Double Murder in Agra: पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर पति फरार, ऐसे सामने आई हत्याकांड की खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 03 Jun 2025 04:31 PM IST
सार
पृथ्वी नाथ फाटक, शाहगंज की रहने वाली कृष्णा वर्मा (40) की शादी करीब 16 साल पहले बृथला के लक्ष्मीकांत के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चों में दो बेटे और 12 वर्षीय बेटी थी।
विज्ञापन
1 of 5
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आगरा के इरादतनगर के गांव बृथला में सोमवार रात को सराफ लक्ष्मीकांत वर्मा की पत्नी कृष्णा वर्मा (35) और बेटी लाडो (12) की हत्या कर दी गई। पुलिस का मानना है कि सराफ ने ही हत्या की है। घटना के बाद से वह फरार है। मंगलवार दोपहर में पड़ोसी युवक के सराफ के घर बाइक मांगने के लिए पहुंचने पर घटना का पता चला। महिला के सिर और गले पर गहरा घाव था। बेटी के मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस को आशंका है कि पत्नी की गला दबाकर व सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर और बेटी की विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने के बाद सराफ फरार हो गया। रारिवारिक कलह में हत्या की बात कही जा रही है।
2 of 5
मौके पर जांच टीम
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीकांत वर्मा की घर में ही सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। पहली मंजिल पर परिवार रहता है। लक्ष्मीकांत ने 15 साल पहले शाहगंज की रहने वाली कृष्णा से प्रेम विवाह किया था। बेटी लाडो के अलावा दो बेटे 14 साल का जतिन और 7 साल का आयुष हैं। लक्ष्मीकांत के 4 भाई अलग-अलग रहते हैं। अपना कारोबार करते हैं। कुछ दिन पहले लक्ष्मीकांत के बेटे मामा के घर चले गए थे। घर में पति-पत्नी और बेटी ही थीं।
3 of 5
मौके पर जांच टीम
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर करीबन 12 बजे पड़ोस के तरुण वर्मा अपने घर का सामान लेने इरादत नगर बाजार जा रहे थे। वह लक्ष्मीकांत वर्मा के घर बाइक मांगने गए। घर के मैन गेट की बाहर से कुंडी लगी थी। वह कुंडी खोलकर अंदर गए तो पहली मंजिल के गेट की भी बाहर से कुंडी लगी थी। घर के अंदर की तरफ गए तो कोई आवाज न आने पर कमरे में देखा। पलंग पर कृष्णा वर्मा खून से लथपथ पड़ी थीं। पास ही चारपाई पर बेटी लाडो वर्मा का शव पड़ा हुआ था। कमरे में खून से सनी ईंट भी पड़ी थी। तरुण ने आवाज लगाकर आसपास के लोगों को बुलाया और घटना की सूचना थाना इरादतनगर पुलिस को दी गई। एसीपी शमसाबाद गिरीश कुमार और फॉरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य संकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौके पर जांच टीम
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 5 बजे बाइक लेकर चला गया पति
डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि मां-बेटी की हत्या की गई है। पुलिस पड़ताल कर रही है। अभी तक परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। पति का भी कुछ पता नहीं चल रहा है। सराफ का मोबाइल घर में ही मिला है। वह ऑन भी था। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। सुबह 5 बजे लक्ष्मीकांत को बाइक लेकर जाते हुए आसपास के लोगों ने देखा था। आशंका है कि उसने ईंट से पत्नी की हत्या कर दी। बेटी को विषाक्त पदार्थ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर मौजूद गांव वालों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे कर दिए थे बंद
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि सराफ ने हत्या की पहले से तैयारी कर ली थी। घर और दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मगर, वह बंद थे। उनकी रिकाॅर्डिंग चेक की गई। सोमवार सुबह तक की रिकाॅर्डिंग ही है। घटना की जानकारी पर सराफ के दोनों बेटे और ससुरालीजन आ गए। वो कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे। लक्ष्मीकांत के दो भाई वेदू और मोनू कस्बे में ही रहते हैं, जबकि बड़े भाई विष्णु धाैलपुर और मनोज वर्मा सैंया में व्यापार करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।