फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पिता बना हैवान...दामाद के साथ मिलकर अपनी ही शादीशुदा बेटी का कर दिया कत्ल, वजह जान रह जाएंगे सन्न

Mon, 02 Jun 2025 03:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 03:36 PM IST
सार

आगरा में रिश्तों के कत्ल की खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने दामाद के साथ मिलकर अपनी ही बेटी का कत्ल कर दिया। इसके बाद वो खुद थाने पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले का खुलासा तब हुआ जब विवाहिता की बहन की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
Father became a monster along with his son-in-law killed his own daughter shocked to know reason
विवाहिता का कत्ल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजस्थान के सीमावर्ती गांव नवाब बसई में पिता, पति और देवर ने विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को बाइक से खेरागढ़ के गांव भोपुर के समीप फेंक दिया था। मृतका की बड़ी बहन ने पिता, मृतका के पति और देवर के खिलाफ थाना कोलारी, धौलपुर में केस दर्ज कराया है।



गांव भोपुर के समीप शनिवार की सुबह सड़क किनारे करीब 25 वर्षीय युवती का खून से लथपथ शव मिला था। जिसकी शिनाख्त उसके पिता कोमल सिंह निवासी नवाब बसई ने खेरागढ़ थाने पहुंचकर बेटी सुनीता निवासी सालेहनगर, बरबर के रूप में की थी। खेरागढ़ पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में लगी थी। तभी शनिवार की रात करीब 11 बजे मृतका की बहन पूजा ने थाना कोलारी पहुंचकर अपने पिता कोमल सिंह, सुनीता के पति पवन और देवर जल सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें -  UP: दर्दनाक हादसा...शीतगृह स्वामी की बेटी की जिस तरह हुई माैत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने

Father became a monster along with his son-in-law killed his own daughter shocked to know reason
सड़क किनारे मिला था सुनीता का शव - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष कोलारी ने बताया कि मृतका सुनीता और उसकी दो बड़ी बहनों की शादी गांव सालेहनगर बरबर में हुई थी। एक बड़ी बहन पूजा ने पति से तलाक लेकर दूसरी जगह शादी कर ली है। सुनीता की अपने पति पवन से अनबन रहती थी। 24 मई को पति सुनीता को अपने साथ लखनऊ ले जा रहा था, तभी कैंट स्टेशन पर दोनों में झगड़ा हो गया। सुनीता आगरा में बड़ी बहन पूजा के यहां चली गई। 30 मई शनिवार को पूजा सुनीता को नवाब बसई पिता के घर छोड़ गई।

ये भी पढ़ें -  UP: भाभी ने ये क्या कर डाला...देवर इस कदर हुआ आहत, फंदे से लटक कर दे दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द


 
Father became a monster along with his son-in-law killed his own daughter shocked to know reason
मृतक सुनीता - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि रात में नवाब बसई पहुंचे सुनीता के पति पवन और देवर जल सिंह ने ससुर कोमल सिंह के साथ मिलकर सुनीता की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी। शव को बाइक से खेरागढ़ क्षेत्र में फेंक दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड सहित मृतका के घर जांचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father became a monster along with his son-in-law killed his own daughter shocked to know reason
मृतक सुनीता - फोटो : अमर उजाला
सुनीता पति को नहीं करती थी पसंद
पुलिस के मुताबिक पति पवन से सुनीता का आए दिन झगड़ा होता रहता था। जांच में पुलिस को पता चला कि सुनीता पति को पसंद नहीं करती थी। वह किसी और से शादी करना चाहती थी। पिता कोमल सिंह और पति दोनों ही इसे लेकर सुनीता से नाराज थे।

ये भी पढ़ें -  UP: नाली की वजह से बहा 'खून ही खून', लहूलुहान हो गए लोग; दो की हालत गंभीर


 
विज्ञापन
Father became a monster along with his son-in-law killed his own daughter shocked to know reason
मृतक सुनीता - फोटो : अमर उजाला
खेरागढ़ पुलिस ने केस कोलारी पुलिस को ट्रांसफर किया
एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने बताया की मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उसकी बड़ी बहन ने कोलारी. धौलपुर थाने पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आगे की कार्रवाई कोलारी पुलिस करेगी। केस कोलारी थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है।





 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed