फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सिर में ईंट से किए प्रहार, नुकीले पत्थर से काटा गला; जिस तरह फरहान ने तीसरी पत्नी को मारा, कांप गए लोग

Wed, 29 Jul 2026 11:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 29 Jul 2026 11:05 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। शादीशुदा महिला की हत्या कर दी गई। खून से सना शव कमरे में पड़ा मिला। परिजन ने हत्या का आरोप महिला के पति पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Husband absconding after brutally murdering wife in Agra
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा के थाना ताजगंज के नगला पैमा में 35 वर्षीय उज्जमा की हत्या बेरहमी से की गई थी। उसके सिर में ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किए गए। उसने बचने का प्रयास किया। इस पर उसे जमीन पर घसीटा। इसके साथ ही गर्दन में नुकीले पत्थर से प्रहार कर दिया। इससे गला भी कट गया। उसे तड़पाकर मारा गया। बेटी की हत्या में पिता ने उसके पति को नामजद किया है। घटना के बाद से वो भागा हुआ है। उसकी लोकेशन बिहार की आई है। इस पर पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।


 
Husband absconding after brutally murdering wife in Agra
आरोपी फरहान के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भैंरों खिड़की, कोतवाली, झांसी निवासी उज्जमा ने कैंसर से पति की माैत के बाद 20 अप्रैल को ताजगंज के नगला पैमा निवासी फरहान से दूसरा निकाह किया था। दोनों की पहचान एक वैवाहिक वेबसाइट से हुई थी। फरहान पहले से दो निकाह कर चुका था। मगर उसे दोनों पत्नी छोड़कर जा चुकी थीं। दोनों के पहले से दो-दो बच्चे हैं। हालांकि उज्जमा अपने बच्चों को नहीं लाई थी। वह नाना के घर में रह रहे थे। मंगलवार सुबह उज्जमा का शव घर में खून से लथपथ मिला था। घर के गेट पर ताला लगा था। ससुर के आने पर घटना का पता चला था। फरहान घर में नहीं मिला। घटना की जानकारी पर मृतका के पिता अनवार ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। इसमें फरहान पर हत्या का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।

 
Husband absconding after brutally murdering wife in Agra
मृतक उज्जमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। वह घर से स्कूटर लेकर निकला है। सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। पता चला कि वह आगरा कैंट स्टेशन पहुंचा। यहां से ट्रेन में बैठकर चला गया। उसकी लोकेशन बिहार में होने की जानकारी मिली है। एक अंजान नंबर से उसने अपनी मां को काॅल किया। कहा कि वह आगरा आ रहा है। बिहार में ही फरहान ने दूसरी शादी की थी। पत्नी मायके में ही रह रही है। आशंका है कि वह पत्नी से मिलने गया हो। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। परिजन से भी बात की जा रही है। उनसे कहा गया है कि फरहान की जानकारी दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband absconding after brutally murdering wife in Agra
महिला की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गले पर नुकीले पत्थर से किया प्रहार
पुलिस को जिस कमरे में उज्जमा का शव मिला, वहां एक ईंट और टूटा हुआ पत्थर का टुकड़ा पड़ा हुआ मिला था। फर्श पर खून ही खून पड़ा था। उज्जमा के सिर में प्रहार किए गए थे। डीसीपी सिटी ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उज्जमा के सिर में तीन से चार प्रहार ईंट से किए गए थे। उसके तीन चोट आई थीं। उसके साथ ही गले पर भी कट का निशान था। इससे आशंका है कि कमरे में मिले नुकीले पत्थर के मारने की वजह से उसका गला कट गया। आशंका है कि बचने के लिए उज्जमा ने काफी देर तक संघर्ष किया। क्योंकि उसके हाथ और पैर पर खरोंच भी लगी थीं। शव दो दिन पुराना है। इससे रविवार रात को हत्या की आशंका है।

 
विज्ञापन
Husband absconding after brutally murdering wife in Agra
घर में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को नहीं मिला मृतका का एक्टिवा
मृतका की बहन नेहा ने बताया कि निकाह के बाद आरोपी फरहान उज्जमा से रुपयों की मांग कर रहा था। उसके खाते में जमा डेढ़ लाख रुपये भी निकलवा लिए थे। निकाह के समय भी वह सोने के जेवरात पहनकर आई थी। फरहान अपने साथ सभी जेवरात भी लेकर गया है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। कुछ फुटेज में वो नजर आया है। नगला पैमा से आगरा कैंट स्टेशन की तरफ जा रहा है। उसके पास एक्टिवा स्कूटर भी है।मगर वो पुलिस को नहीं मिला है। इससे आशंका है कि वह एक्टिवा को कहीं खड़ा करके चला गया होगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed