फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ससुर ने बताया क्यों मरे: कमरे में फंदे पर लटका था पति, बेड पर पड़ा था पत्नी का शव; धीरज ने शादी में की थी गलती

Tue, 31 Dec 2024 03:50 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Dec 2024 03:50 PM IST
सार

किरन की मौत की खबर सुनकर मायके से पिता मुकेश कुमार, मां सोनकली अन्य परिजन के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले ही धीरज घर आया था। शादी में हुए कर्ज से परेशान था।

विज्ञापन
husband hanging from a noose in the room dead body of wife found on the bed In Agra
धीरज और किरण - फोटो : अमर उजाला

आगरा स्थित बिजौली गांव में सोमवार सुबह कमरे में पति धीरज (24) का शव फंदे से लटका मिला। पत्नी किरन (20) का शव बेड पर पड़ा था। किरन के सिर में चोट का निशान था। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शादी को 8 महीने ही हुए थे।




ये भी पढ़ें - सर्दी के चलते डीएम का आदेश: 12वीं तक के सभी स्कूलों का विशेष अवकाश घोषित, ये विद्यालय 14 जनवरी तक रहेंगे बंद

husband hanging from a noose in the room dead body of wife found on the bed In Agra
धीरज और किरण - फोटो : अमर उजाला

रात में खाना खाकर कमरे में गए, सुबह मिली दोनों की लाश
धीरज मजदूरी करता था। शादी 22 अप्रैल को फतेहाबाद के चमरपुरा गांव की किरन के साथ हुई थी। घर में पहली मंजिल पर दोनों का कमरा है। बड़े भाई राजेश, उनकी पत्नी नीतू, सास गुड्डी देवी भूतल पर रहती हैं। गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि बेटा धीरज और बहू रविवार रात को खाने के बाद कमरे में सोने गए थे। सोमवार सुबह जब वह छत पर आईं तो दोनों को बातें करते सुना था।

husband hanging from a noose in the room dead body of wife found on the bed In Agra
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख निकल पड़ी चीख
सुबह करीब 9 बजे राजमिस्त्री मनोज काम के लिए बुलाने आया। वह बेटे को बुलाने के लिए छत पर पहुंचीं तो कमरा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देख चीख पड़ी। बहू किरन बिस्तर पर पड़ी थी और धीरज पंखे पर फंदे से लटका था। एसीपी बाह द्रविण कुमार सिंह, थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
husband hanging from a noose in the room dead body of wife found on the bed In Agra
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

दंपती में होता था झगड़ा
तीन भाइयों में से दो बड़े राजेश कुमार और नीरज कुमार बाहर रहते हैं। धीरज की मां गुड्डी देवी, राजेश की पत्नी नीतू और उनकी बेटियों नव्या, डोली के साथ रहती हैं। गुड्डी देवी ने बताया कि बहू किरन और बेटे धीरज के बीच कई बार झगड़ा देखा था। बहू के घरवालों को भी बताया। वहीं नीतू ने बताया कि वह बेटियों को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी। तब रास्ते में दोनों की मौत की सूचना मिली।

विज्ञापन
husband hanging from a noose in the room dead body of wife found on the bed In Agra
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

बेटी की हत्या का आरोप
किरन की मौत की खबर सुनकर मायके से पिता मुकेश कुमार, मां सोनकली अन्य परिजन के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले ही धीरज घर आया था। शादी में हुए कर्ज से परेशान था। इस कारण वह बाइक को गिरवी रख आया था। आरोप लगाया कि बेटी किरन को ससुराली परेशान कर रहे थे। उसकी हत्या हुई है। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कार्रवाई की मांग करने पर पुलिस से तकरार भी हुई। जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही मायके वाले माने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed