{"_id":"639d7559648a80713c3802f7","slug":"husband-killed-his-wife-by-hitting-her-with-an-ax-in-front-of-son-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura: चीखता रहा बेटा, पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार करता रहा पति, खौफनाक वारदात को सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: चीखता रहा बेटा, पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार करता रहा पति, खौफनाक वारदात को सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Sat, 17 Dec 2022 01:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Dec 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो, घटनास्थल और बेटा आकाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना बलदेव के गांव अबैरनी में हैवान बने पति ने पत्नी को खौफनाक मौत दी। घटना के वक्त 12 साल का मासूम बेटा भी वहां मौजूद था। रात में जब पति-पत्नी में झगड़ा हुआ तो बेटे की आंख खुल गई। बेटे ने बताया कि जब पापा ने मम्मी के सिर पर कुल्हाड़ी से मारना शुरू किया, तो वह चीखने लगा। इस दौरान उसके हाथ में भी कुल्हाड़ी लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पापा कुछ भी नहीं सुन रहे थे, बस मम्मी को मारे जा रहे थे।
यहीं पर की गई थी महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उसकी चीख पुकार सुन लोग आ गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति को कुल्हाड़ी सहित हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि जंगलिया पुत्र रामजीलाल का पत्नी निहाल देवी से पिछले 14 वर्षों से विवाद चला आ रहा है। निहाला बीच के बेटे राजू के साथ हाथरस में रहती थी।
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि वह पति से अक्सर अपने खर्च के लिए पैसे लेने आती थी। 28 नवंबर को बेटी अंजलि की शादी थी, जिसमें पति ने एक लाख रुपए दिये थे। इसके बाद वह सोमवार को अपने खर्च के लिए रुपये ले गयी थी और उसके बाद 16 दिसंबर को दोपहर तीन बजे फिर आ गई। रात को पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आकाश
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस में रहती थी महिला
निहाल देवी के तीन बेटा एक बेटी है। बड़े बेटे बलवीर की शादी हो गयी है वह बाहर रहता है। बीच का बेटा राजू व उसकी पत्नी ऊषा हाथरस रहते हैं। छोटा बेटा आकाश 12 वर्ष मां के साथ रहता था। गांव वालों ने बताया महिला का मायका जलेसर के पास नौसेरा में है। पुलिस हिरासत में आए पति ने पुलिस को बताया कि 14-15 साल से अलग रहती थी तो ठीक था। मुझे उसने जीवन भर परेशान किया। चैन से जीने भी नहीं दिया। मर गयी तो ठीक है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला