{"_id":"6a4b146d407058d7240df08a","slug":"husband-murder-in-agra-ruby-remained-silent-in-jail-and-refused-to-eat-even-her-daughters-declined-to-meet-her-2026-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: कुछ नहीं बोली, खाना भी न खाया, बेटियों ने भी मिलने से किया इनकार; पति की 'कातिल रूबी' ने सिर्फ कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुछ नहीं बोली, खाना भी न खाया, बेटियों ने भी मिलने से किया इनकार; पति की 'कातिल रूबी' ने सिर्फ कही ये बात
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:47 AM IST
सार
आगरा में पति सुरेंद्र की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी रूबी जेल में गुमसुम रही। वह कुछ भी नहीं बोल रही थी। रात में खाना भी नहीं खाया।काउंसलिंग के बाद उसे बैरक भेज दिया गया। दोनों बेटी भी कातिल मां से मिलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 19
agra murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आगरा में पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या के बाद बाथरूम में शव दफनाने के बाद पत्नी रूबी भले ही जेल चली गई है लेकिन पुलिस हत्याकांड में साक्ष्य संकलन जुटा रही है। रूबी रविवार को जेल में गुमसुम रही। जेल प्रशासन ने उसकी काउंसलिंग कराई और उसके बाद बैरक में भेज दिया। उसकी दोनों बेटियां ताऊ के घर पर रह रही है। वह मां से मिलने को तैयार नहीं हैं।
आरोपी रूबी को शनिवार को जेल भेजा गया था। जेल जाते ही वो गुमसुम हो गई। वह कुछ भी नहीं बोल रही थी। रात में खाना भी नहीं खाया। रविवार को जेल कर्मियों ने उससे बात की। काउंसलर के पास ले जाया गया। उससे घटना की जानकारी ली गई। उसे बताया कि वह विधिक राय ले सकती है।
2 of 19
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पैरवी के लिए कोई नहीं है तो जेल प्रशासन को बता सकती है। परिजन भी मुलाकात के लिए आ सकते हैं। इसके बाद वो कुछ सामान्य हुई। तब उसे बैरक में पहुंचा दिया गया। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि गंभीर अपराध के मामले में जेल में आने वाले बंदियों की काउंसलिंग की जाती है।
3 of 19
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, मृतक सुरेंद्र शर्मा की दोनों बेटियां सिद्धि और प्राची ताऊ अनिल शर्मा के पास रह रही हैं। ताऊ ऑटो चालक हैं। अनिल ने बताया कि दोनों बेटियों का लालन-पालन करेंगे। उनका पिता अब दुनिया में नहीं हैं लेकिन उन्होंने पूरी जिम्मेदारी उठा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 19
इसी घर में हुई सुरेंद्र की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि वह मां से बेटियों को मिलाना चाहते थे। वो इतना नाराज हैं कि उन्होंने मां से मिलने के लिए मना कर दिया। कहा कि उन्होंने पिता की जान ली है। उनसे नहीं मिलना चाहती हैं। वह अब घर भी लौटना नहीं चाहती हैं।
विज्ञापन
5 of 19
आरोपी पत्नी रूबी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
पुलिस हत्यारोपी रूबी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। रेणुका धाम कॉलोनी सिकंदरा निवासी सुरेंद्र शर्मा की 18 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पत्नी रूबी ने बताया था कि पति कहीं चले गए हैं। उनका कोई सुराग नहीं है। जेठ रूबी की पूछताछ में रूबी ने पति की हत्या की बात कबूल की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।