{"_id":"6a4cb4acae425c1caa07b809","slug":"crowd-of-patients-surges-at-sn-medical-college-in-agra-2026-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एसएन में पर्चा, दवा और रिपोर्ट के लिए मारामारी, मरीजों को झेलनी पड़ी धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एसएन में पर्चा, दवा और रिपोर्ट के लिए मारामारी, मरीजों को झेलनी पड़ी धक्का-मुक्की
Tue, 07 Jul 2026 03:37 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 07 Jul 2026 03:37 PM IST
सार
आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। इनमें भीषण गर्मी और उमस की वजह से डायरिया और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या अधिक रही। इलाज के लिए मरीजों कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
पर्चा बनवाने के लिए लगी कतार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। मरीजों को पर्चा, दवा और जांच रिपोर्ट लेने के लिए धक्का-मुक्की और मारामारी झेलनी पड़ी। तीन से चार घंटे में इलाज मिल सका।
ओपीडी में सोमवार को 3495 मरीज आए। सुबह आठ बजे काउंटर खुलने से पहले ही लाइन लगने गई। पर्चा बनवाने के लिए पहले आभा पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। इससे दो-तीन मिनट का अतिरिक्त समय लग रहा है। इससे लाइन बढ़ती गई। पर्चे के बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए भी मरीजों को लाइन में लगना पड़ा। यहां के बाद दवा लेने के लिए भी इंतजार करना पड़ा। खून समेत अन्य की जांच रिपोर्ट लेने आने वाले मरीजों को भी यही परेशानी झेलनी पड़ी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि सोमवार को अन्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना मरीज होते हैं। ऑनलाइन पर्चा बनवाने को भी काउंटर लगा दिए हैं।

उमस से बुरा हाल, उल्टी दस्त और बीपी गड़बड़ाया
भीषण गर्मी और उमस की वजह से डायरिया और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि ओपीडी में 702 मरीज आए। उल्टी-दस्त, पेट में दर्द की परेशानी के अधिक मरीज रहे। पसीना अधिक निकलने पर कई लोगों का बीपी भी गड़बड़ाया मिला। दवा के साथ बचाव के बारे में भी बताया।
एसएन में 4 घंटे में मिल पाया इलाज
टूंडला निवासी इशाक अली ने बताया कि हड्डियों में दर्द रहता है। सुबह 10 बजे से लाइन में लगा। पर्चा बनवाया फिर डॉक्टर को दिखाया और दवा लेने के लिए फिर लाइन में लगना पड़ा। इसमें चार घंटे लग गए।
बड़ी मुश्किल से मिली रिपोर्ट
जगदीशपुरा के विशाल ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने के बाद जांच रिपोर्ट लेने आया। दो घंटे लाइन में लगना पड़ा, तब रिपोर्ट मिल सकी। भीड़ अधिक है, व्यवस्था नहीं है। धक्का-मुक्की व मारामारी से परेशान हो गया।