{"_id":"6a4c9d29f11f7ca72d0b57e4","slug":"controversial-statement-by-bharatiya-janata-party-braj-region-president-puran-lal-lodhi-in-agra-2026-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP:‘मुझे संगठन का हथियार समझें... पता नहीं चलता कब जान निकल गई’; भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP:‘मुझे संगठन का हथियार समझें... पता नहीं चलता कब जान निकल गई’; भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का विवादित बयान
Tue, 07 Jul 2026 01:25 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:25 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह छोटा वाला अध्यक्ष नहीं है...यह बड़ी बंदूक की बैरल को समेटकर कमर में बांधने वाला हथियार है। इसे आप अपनी कमर में बांधने वाला छह राउंड का रिवाल्वर समझें। इस रिवाल्वर में एक बार में छह कारतूस आते हैं और जब इसकी रील घूमती है, तो पता ही नहीं चलता कि आदमी की जान कब निकल गई।
विज्ञापन
Controversial statement
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे पूरन लाल लोधी ने रविवार देर रात आयोजित स्वागत समारोह में विवादित बयान दे डाला। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच खुद को संगठन के लिए एक समर्पित हथियार के रूप में पेश किया।
कहा कि आपको लगता होगा कि भाजपा ने पता नहीं कैसा अध्यक्ष दे दिया है। यह छोटा वाला अध्यक्ष नहीं है...यह बड़ी बंदूक की बैरल को समेटकर कमर में बांधने वाला हथियार है। इसे आप अपनी कमर में बांधने वाला छह राउंड का रिवाल्वर समझें। इस रिवाल्वर में एक बार में छह कारतूस आते हैं और जब इसकी रील घूमती है, तो पता ही नहीं चलता कि आदमी की जान कब निकल गई।

भाषण के दौरान उन्होंने खुद को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व श्रीराम का वंशज बताते हुए हिंदुत्व, सनातन धर्म व देश के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही उन्होंने संगठन के निचले स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पूरा संरक्षण देने की बात कही। कहा कि अब संगठन में नीतिगत मामलों में कोई प्रलोभन या दबाव काम नहीं करेगा।
आगे बढ़ने वाले छोटे कार्यकर्ता का रास्ता किसी बड़े नेता के फोन या दबाव पर बदला नहीं जाएगा, बल्कि उस कार्यकर्ता को और आगे बढ़ाया जाएगा। लोधी ने कहा कि यदि उनके मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक या बूथ अध्यक्ष को कोई भी अनावश्यक रूप से परेशान करेगा तो वे खुद सबसे पहले उसके हक में खड़े मिलेंगे।
हवन के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने सोमवार को जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय में हवन-पूजन के बाद पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की मौजूदगी में कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद सांगठनिक गतिविधियों को गति देते हुए क्षेत्रीय पदाधिकारियों, आगरा जिला, आगरा महानगर के पदाधिकारियों और भाजपा पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठकें कीं।

उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में ब्रज क्षेत्र की सभी 65 सीटों पर विजय पताका फहराना है। इस अवसर पर एमएलसी विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक पक्षालिका सिंह, सत्यदेव दुबे, नितेश शिवहरे, निर्मला दीक्षित, मुकेश चाहर, रोहित कत्याल व अन्य मौजूद रहे।
परीक्षा में हर पदाधिकारी रहा फेल
बैठकों के दाैरान पूरन लाल ने जिला व महानगर के पदाधिकारियों से संगठन से जुड़े कई सवाल पूछे। हालांकि कोई भी पदाधिकारी भाजपा की पंचनिष्ठाएं, डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम, सक्रिय बूथ आदि के बारे में नहीं बता पाया। हर पदाधिकारी को 25-25 कार्यकर्ताओं का डीएलपी कराने का लक्ष्य दिया।