सब्सक्राइब करें

Shot at Mainpuri Court: पति नहीं चाहता था कि बच्चे रहें ससुराल, इसलिए दिनदहाड़े मारी थी पत्नी को गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 May 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
Husband shot for taking custody of two children from wife in mainpuri
घायल महिला व पुलिस हिरासत में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी दीवानी में शनिवार सुबह हुई घटना के बाद एक घंटे तक दहशत रही। पति से चल रहे मुकदमे में तारीख करने के बाद पत्नी जब दीवानी से बाहर आई, तभी रास्ते में पति ने तमंचा से फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उधर पुलिस ने आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि आरोपी पति गांव तखरऊ निवासी रत्नेश करीब डेढ़ साल से अपने दो बच्चों की सुपुर्दगी के लिए प्रयास कर रहा था। पत्नी रूबी द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। जिसके चलते आरोपी ने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई थी। इस बीच जब पत्नी शनिवार को कोर्ट में तारीख करने आई थी, तभी पति ने उस पर हमला बोल दिया।
Trending Videos
Husband shot for taking custody of two children from wife in mainpuri
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी रत्नेश त्रिपाठी की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद के राजीव गांधी नगर निवासी रूबी के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। दंपती के बीच करीब तीन वर्ष पूर्व झगड़े की शुरूआत हुई थी। इसके बाद डेढ़ वर्ष पूर्व रूबी घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए मायके आ गई। दोनों बच्चे भी उसके पास थे। रूबी दिल्ली में बहन के घर रह कर नौकरी कर रही थी। मुकदमे में तारीख के लिए मैनपुरी दीवानी न्यायालय आती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband shot for taking custody of two children from wife in mainpuri
घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुकदमे के दौरान रत्नेश की ओर से दोनों बच्चों की सुपुर्दगी को लेकर प्रयास किए जा रहे थे। रूबी एक भी बच्चे को रत्नेश को नहीं देना चाहती थी। शनिवार को बच्चों की सुपुर्दगी को लेकर अदालत में विचार होना था। रूबी दीवानी पहुंची तभी रत्नेश ने उसे पकड़ लिया। 
Husband shot for taking custody of two children from wife in mainpuri
मौके पर पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

दीवानी के पास हुए गोलीकांड बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। ब्लॉक में मौजूद फरियादी और कर्मचारी बाहर नहीं निकले। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। आसपास काम करने वाले और मौजूद लोगों में एक घंटे तक दहशत का माहौल रहा। 

विज्ञापन
Husband shot for taking custody of two children from wife in mainpuri
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मामले में देर शाम पुलिस को पीड़िता रूबी की तहरीर प्राप्त हुई। रूबी ने बताया कि शनिवार को वह दीवानी न्यायालय तारीख पर आई थी तभी पति ने उसे रोक कर उसे दो गोलियां मारीं। न्यायालय में पति से भरण पोषण का वाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed