{"_id":"5e4651e78ebc3ee5b5719e03","slug":"illegal-recovery-with-sticker-on-auto-open-in-sp-city-raid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसपी के छापे में खुला ऑटो से वसूली का कारनामा, स्टीकर लगाकर रुपए ऐंठ रहा दबंग ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के छापे में खुला ऑटो से वसूली का कारनामा, स्टीकर लगाकर रुपए ऐंठ रहा दबंग ठेकेदार
Fri, 14 Feb 2020 01:31 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
बिजलीघर चौराहे पर एसपी सिटी ने मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजलीघर चौराहे से ऑटो पर स्टीकर लगाकर अवैध वसूली का खेल चल रहा है। स्टीकर लगे ऑटो को कहीं भी जाने की खुली छूट मिल जाती है। इसके लिए चालक को दबंग ठेकेदारों को हर रोज सौ रुपये चुकाने होते हैं। इस खेल में यातायात पुलिसकर्मियों के शामिल होने की आशंका है। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी ने यह मामला पकड़ा। तीन चालकों से पूछताछ की तो जानकारी मिल गई। थाना रकाबगंज पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
बिजलीघर से तीन रूट पर ऑटो चलते हैं। इनमें बिजलीघर से कलक्ट्रेट, खेरिया मोड़ और मधु नगर हैं। इन तीन रूट पर तीन ठेकेदार चालकों से अवैध रूप से वसूली करते हैं। नीले, पीले और नारंगी रंग के स्टीकर लगाए जाते हैं। महीने में एक बार स्टीकर लगने के बाद ऑटो को खुली छूट मिल जाती है।
एसपी सिटी ने मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों स्टीकर लगाकर वसूली की शिकायत एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद को मिली थी। इस पर बृहस्पतिवार दोपहर को वह बिजलीघर पर पहुंच गए। कई ऑटो पर स्टीकर लगे मिले। इस पर चालकों से बात की। एसपी सिटी ने बताया कि चालकों ने तीन ठेकेदार के बारे में बताया हैं। तीनों का नगर निगम से ठेका नहीं है। इसके बावजूद ऑटो से वसूली कर रहे हैं। हर रूट पर अलग-अलग रंग के स्टीकर लगाए जाते हैं। इसके बाद ऑटो को किसी भी चौराहे पर खड़े होने और कहीं भी बिना रुके जाने की छूट मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो चालकों से पूछताछ करते एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
चालकों ने बताया है कि यातायात पुलिस भी स्टीकर देखने के बाद रोकती नहीं है। एमजी रोड पर भी एंट्री मिल जाती है। मामले की जांच कराई जा रही है। रकाबगंज की फोर्ट चौकी प्रभारी को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऑटो से स्टीकर हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो में पीछे की सीट पर तीन सवारियों को बैठाने का नियम है। इसके बावजूद चालक धड़ल्ले से ओवरलोड ऑटो दौड़ा रहे हैं। पिछले दिनों पुलिस लाइन रोड पर ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। मगर, कुछ दिन बाद ही बंद हो गई।