{"_id":"5d7dd2358ebc3e93c6337db3","slug":"india-won-the-u-19-youth-asia-cup-2019-in-captaincy-of-agra-cricketer-dhruv-jurel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के आकाश में चमका आगरा का 'ध्रुव', कप्तानी से किया कमाल, अंडर-19 टीम को जिताया बड़ा खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट के आकाश में चमका आगरा का 'ध्रुव', कप्तानी से किया कमाल, अंडर-19 टीम को जिताया बड़ा खिताब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ध्रुव जुरैल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजनगरी के रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल की कप्तानी में अंडर-19 टीम इंडिया ने शनिवार को श्रीलंका में हुए फाइनल मैच में बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 यूथ एशिया चैंपियनशिप जीत ली। इससे धुव्र के परिवार सहित शहर के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों ने ध्रुव की जमकर तारीफ की है।
2 of 5
क्रिकेटर ध्रुव जुरैल
- फोटो : अमर उजाला
ध्रुव का कहना है कि जिस समय अंडर-18 टीम इंडिया ने अंडर-19 यूथ एशिया चैंपिशनशिप जीती, उस समय बहन नीरू जुरैल को मैंने सबसे ज्यादा याद किया। मुझे वो पल याद गए, जब वो मेरे लिए प्रैक्टिस के दौरान खाना लेकर आती थीं। बहन हमेश मुझसे कहती थी कुछ खा ले भाई। मैं कहता था भोजन बाद में करुंगा। इस पर नाराज होती थी। आज मेरी बहन के कारण मैं नई उड़ान कर रहा है। मेरी जिम्मेदारी उसने कहीं अधिक बढ़ा दी है।
3 of 5
कोच परवेंदर यादव के साथ क्रिकेटर ध्रुव
- फोटो : Facebook
कोच परवेंदर यादव ने कहा कि ध्रुव ने मेरी महीनों की साधना की गुरु दक्षिणा मुझे दी है। जैसे ही टीम ने मैच जीता, मैं गोवर्धन की परिक्रमा करने निकल गया हूं। मुझे हमेशा से पूरी उम्मीद थी कि एक दिन ध्रुव क्रिकेट में शहर का नाम रोशन करेगा। मैं अपने को भाग्यशाली कोच मानता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ध्रुव जुरैल के परिजनों को मिठाई खिलाते कोच परवेंद्र यादव
- फोटो : अमर उजाला
ध्रुव जुरैल के पिता नेम सिंह जुरैल और मां रजनी जुरैल के पास अपने बेटे की सफलता के लिए शब्द नहीं थे। पिता नेम सिंह जुरैल का कहना है कि किसी पिता की जिंदगी में वो पल सबसे अधिक खुशनुमा होते हैं, जब पिता को बेटे के नाम से पहचाना जाए। मुझे गर्व है कि मेरे मेरी पहचान मेरे बेटे के नाम से होने लगी है। सच बोलूं तो मेरे पास अपने बेटे की तारीफ के लिए शब्द ही नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
ध्रुव जुरैल
पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों का मानना है कि लो स्कोरिंग मैच में कप्तान ध्रुव की ओर से 57 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से बनाए गए 33 रन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे। उन्होंने विकेट के पीछे भी बंगलादेश के दो खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। उनका मानना है कि इतने कम स्कोर पर भी मैच जीतना ध्रुव की सूझबूझ को दर्शाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।