{"_id":"632c98bafebfe92c9d65fb50","slug":"janakpuri-mahotsav-2022-ram-barat-in-agra-today-hindi-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":".Janakpuri Mahotsav 2022: रामबरात के स्वागत को उमड़ी जनकपुरी, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा जनक महल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.Janakpuri Mahotsav 2022: रामबरात के स्वागत को उमड़ी जनकपुरी, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा जनक महल
Fri, 23 Sep 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
रामबरात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय श्रीराम। जय श्रीराम। बिगड़े बनेंगे काम, बस लेते रहो राम का नाम...। रामभक्तों के जयकारों से बृहस्पतिवार की शाम जनकपुरी गुंजायमान रही। उत्साह, उल्लास और उमंग का मानो सैलाब आया हुआ था। बारिश से खराब हालात भी भक्तों के जोश को कम नहीं कर पाए।
तुलसी-शालिग्राम का विवाह
- फोटो : अमर उजाला
दयालबाग स्थित पुष्पांजलि हाइट्स बृहस्पतिवार को भगवान सियाराम के विवाह समारोह के उल्लास में डूबा रहा। दोपहर को परिसर में स्थित मंदिर के प्रांगण में तुलसी-शालिग्राम का विवाह संपन्न हुआ। पंडित वेद प्रकाश प्रचेता ने विवाह की रस्में पूरी कराईं। राजा जनक के स्वरूप आलोक अग्रवाल और रानी सुनयना की स्वरूप आरती अग्रवाल ने परिवारजनों संग कन्यादान लिया। तुलसी माता का पूजन कर दान दहेज दिया। आज मेरे राम की शादी है, ऐसा लगता है जैसे सारे संसार की शादी है..., आओ मेरी सखियों, मुझे मेहंदी लगा दो, मुझे रामचंद्र की दुल्हन बना दो..., आज तुलसी की शादी हमारे अंगना... भजन गाए गए। राजा दशरथ के स्वरूप संजय मित्तल, रानी कौशल्या की स्वरूप सपना मित्तल, रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष अतुल बंसल, उप मंत्री संजय तिवारी, अंजुल बंसल, ताराचंद, विजय प्रकाश गोयल, प्रवीन गर्ग, आनंद मंगल और प्रकाश चंद मौजूद रहे।
स्वरूपों की आरती करते जनक
- फोटो : अमर उजाला
स्वरूपों की उतारी आरती
राम बारात के जनकपुरी में पहुंचने पर बृहस्पतिवार सुबह श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग के निवास पर भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने आरती उतारी। रामलीला कमेटी के मंत्री राजीव अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल और राहुल गौतम मौजूद रहे। जनकपुरी आयोजन समिति के संयोजक भरत शर्मा, राजीव जैसवाल, रामचरन शर्मा, दिनेश नौहवार, सुदीप गर्ग, ऐश्वर्य गर्ग, दयानंद यादव, अखिलेश धर गौड़, अखिल बंसल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम बारात
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को होगी विदाई
श्री जनकपुरी महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गर्ग ने बताया कि शुक्रवार (आज) को माता सीता की विदाई होगी। विदाई से पहले श्रीराम अपने अनुजों और सीता जी के साथ भव्य झांकियों में भक्तों को दर्शन देंगे। जनकपुरी से विदाई यात्रा रावतपाड़ा पहुंचेगी। इसके बाद मन:कामेश्वर नाथ के दर्शन कर सभी स्वरूप लाला चन्नौमल की बारहदारी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
जनक महल
- फोटो : अमर उजाला