नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। इसके बाद एसआईटी अब साक्ष्य मजबूत करने में जुटी है। पूछताछ के बाद जब्त मोबाइलों से डिलीट मैसेज आदि रिकवर किए जाने के काम में एक्सपर्ट लगे हुए हैं। वहीं शनिवार को संदिग्धों की निगरानी के लिए टीमें अपने काम में लगी रहीं।
नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत प्रकरण: खुलासे के करीब एसआईटी, मोबाइल के डिलीट मैसेज में छिपा मौत का राज!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्रों के अनुसार नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में आरोपी का पकड़ा जाना शेष रह गया है। उसके पकड़े जाने के साथ ही कबूलनामा और डीएनए रिपोर्ट के साथ ही खुलासा होगा। कई दिनों से गिरफ्तारी के प्रयास में जुटीं टीमों को अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।
सूत्रों के अनुसार आरोपी के न पकड़े जाने की स्थिति में एसआईटी कोर्ट का रुख भी कर सकती है। एसआईटी के पास मुल्जिम के खिलाफ कोर्ट में पेश करने के लिए पर्याप्त सबूत व गवाह भी मौजूद हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत मामला: गेटमैन-पीआरडी जवान से मिले सुराग, दो साल पुराने प्रकरण में खुलासे के करीब पहुंची एसआईटी