नवोदय छात्रा की कथित मौत व दुष्कर्म मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच की रफ्तार बुधवार को बेहद तेज नजर आई। 15 उप निरीक्षकों के साथ बनाई गईं नौ टीमें गैर जनपद में दबिश के लिए रवाना की गईं। सूत्रों के अनुसार इलाहाबाद, आगरा और मथुरा में दबिश दी गईं हैं। एसआईटी ने जांच के दौरान मुल्जिम चिह्नित कर लिए हैं। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी द्वारा इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। नवोदय छात्रा की मौत व दुष्कर्म मामले में एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में खुलासे के प्रयास में जुटी एसआईटी के कैंप कार्यालय में बुधवार की सुबह से ही सरगर्मी देखने को मिली। सभी इंस्पेक्टर कार्यालय पर बुलाए गए। वहीं 15 उप निरीक्षकों सहित करीब 47 पुलिसकर्मियों को बुधवार की सुबह ही कार्यालय पर बुला लिया गया।
जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत प्रकरण: एसआईटी ने दी ताबड़तोड़ दबिश, गैर जनपदों में नौ टीमों की कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव और शहर में भी कई स्थानों पर दबिश
बुधवार को एसआईटी द्वारा गठित टीमों ने जहां गैर जनपदों में दबिश दीं, वहीं शहर और भोगांव में भी कई स्थानों पर दबिश दी गई। इन स्थानों पर टीम के हाथ कुछ लगा या नहीं इसको लेकर अभी तक कोई औपचारिक जानकारी नहीं हो सकी है। जिला स्तरीय अधिकारी इसे एसआईटी की कार्रवाई बताते हुए कोई जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।
एसआईटी द्वारा बीते सात साल की तैयार की गई सूची में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा, उनके परिजन, रिश्तेदारों के अलावा यहां कार्य के लिए आने वाले कर्मचारी, राशन पहुंचाने वाले से लेकर माली तक के नाम शामिल किए गए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत प्रकरण: एसआईटी ने कब्जे में लिया विजिटिंग रजिस्टर, अब तक करीब ढाई सौ लोगों से पूछताछ