{"_id":"5e272cf58ebc3e8d3e2f8fcb","slug":"je-murder-case-adg-reach-crime-scene-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जूनियर इंजीनियर की हत्या के पांच दिन बाद एडीजी जांच को पहुंचे, किया जल्द खुलासे का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर इंजीनियर की हत्या के पांच दिन बाद एडीजी जांच को पहुंचे, किया जल्द खुलासे का दावा
Wed, 22 Jan 2020 08:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Jan 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
एडीजी जांच को पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में जेई प्रदीप कुमार की हत्या के पांचवें दिन एडीजी आगरा जोन अजय आनंद को सुध आई। पांचवें दिन एडीजी पुलिस अफसरों के संग मौके पर पहुंचे, जहां जेई की हत्या की गई थी। कुछ देर यहां रुककर एडीजी ने कोरम पूरा किया, फिर थाना जमुनापार पहुंचकर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की। मीडिया से महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की बात कहते हुए जल्द खुलासे का दावा करते हुए एडीजी आगरा निकल गए।
प्रदीप कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
थाना जमुनापार के डहरुआ मार्ग पर चंद्रावलि कोल्ड स्टोर के पास 16 जनवरी को बिजली विभाग के जेई प्रदीप कुमार की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के पांचवें दिन मंगलवार को एडीजी आगरा जोन अजय आनंद पुलिस अफसरों के संग मौके पर निरीक्षण को पहुंचे। इससे यह साफ होता है कि पुलिस के बड़े अफसर जेई की हत्या के प्रति कितने गंभीर हैं, यह पांचवें दिन मौके पर पहुंचे एडीजी ने दर्शा दिया। एडीजी के साथ आईजी ए सतीश गणेश, डीआईजी/एसएसपी शलभ माथुर, एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ सदर रमेश तिवारी और प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा मौजूद रहे।
आईजी व कमिश्नर आगरा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जेई हत्याकांड को 142 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस खुलासा करना तो दूर, हत्यारोपियों के करीब तक नहीं पहुंच सकी है। 10 टीमें खुलासे में लगाई गई है। आगरा और मथुरा की सर्विलांस टीमें खुलासे में जुटी हुई, पर किसी के हत्यारोपियों के गिरेबां तक हाथ न पहुंचना मथुरा की पुलिसिंग की पोल खोलता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस खुलासे के लिए कितनी गंभीर है, यह तो 142 घंटे बीतनं के बाद साफ इशारा कर रहा है। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही जेई हत्याकांड का खुलासा करके हत्यारोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
जेई प्रदीप कुमार के भाई
- फोटो : अमर उजाला
जेई हत्याकांड में करीब 25 लोगों को उठाकर थाना जमुनापार लाई है। फिलहाल इन सभी से पुलिस पूछताछ किए जाने का दावा कर रही है। अब तक इन सभी से कुछ उगलवा नहीं पाई है। केवल थाने पर पुलिस के आला अफसरों को दिखाने के लिए इन लोगों से पूछताछ का कोरम पूरा किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। मथुरा में जेई के भाई भी जल्द से जल्द इस हत्याकांड के खुलासे के लिए मांग कर रहे हैं।