फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिरिराजजी की शरण में सपत्नीक पहुंचे पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, किया दुग्धाभिषेक

Wed, 22 Jan 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
VVS Laxman Reach Giriraj ji Mandir Daanghati Govardhan Mathura
प्रेम मंदिर में परिवार सहित पहुंचे वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार 'वैरी-वैरी स्पेशल' के नाम से मशहूर वीवीएस लक्ष्मण ने मंगलवार को सपरिवार गोवर्धन पहुंच कर दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी की पूजा-अर्चना की। ये उनका निजी कार्यक्रम था।

 
VVS Laxman Reach Giriraj ji Mandir Daanghati Govardhan Mathura
वीवीएस लक्ष्मण ने गिरिराज महाराज को दूध चढ़ाया - फोटो : अमर उजाला
वीवीएस लक्ष्मण ने गिरिराज जी के पहली बार दर्शन किए। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण को मंदिर के सेवायत पवन कौशिक ने विधि-विधान से गिरिरराज जी का पंचामृत के साथ दुग्धाभिषेक कराया।
VVS Laxman Reach Giriraj ji Mandir Daanghati Govardhan Mathura
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने की पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली में ठाकुर जी के दर्शन किए। परिवार सहित उन्होंने यहां टटीया स्थान को भी देखा। ब्रज भ्रमण पर दोपहर बाद वृंदावन पहुंचे वीवीएस लक्ष्मण सबसे पहले स्वामी हरिदास जी की साधना स्थली टटीया स्थान पहुंचे। यहां मोहिनी बिहारी जी के परिवार सहित दर्शन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
VVS Laxman Reach Giriraj ji Mandir Daanghati Govardhan Mathura
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वे अपने परिवार के साथ उत्तर भारत के विशालतम रंगनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर के सेवायत राजू स्वामी और रंगा स्वामी प्रसादी वस्त्र, पुष्प और प्रसाद भेंट किया। इस दौरान मनीष पंडित नानू पाठक, अमित गोस्वामी, प्रेम कौशिक, आनंद राव, तिरुपति, कन्हैया शुक्ला, ऋषि दीक्षित, मनीष शर्मा, अनुपम आचार्य मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने मंदिर राधाबल्लभ और श्रीबांकेबिहारी जी के भी दर्शन किए। वृंदावन में वीवीएस लक्ष्मण के आगमन की जानकारी मिलते ही नगर के खेल प्रेमी भी पहुंच गए।
 
विज्ञापन
VVS Laxman Reach Giriraj ji Mandir Daanghati Govardhan Mathura
वीवीएस लक्ष्मण ने की गिरिराज जी की पूजा - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में आकर दर्शन करने को सौभाग्यशाली बताया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी अमरेश सिंह, सोनू सिंह, सेवाधिकारी मथुरा प्रसाद शर्मा, कन्हैया शर्मा, गुड्डू शर्मा आदि थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed