{"_id":"5f832f168ebc3e91b537d6cf","slug":"kanji-bade-wale-baba-agra-mayor-naveen-jain-promised-to-get-the-stall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा के 'कांजी बड़े वाले बाबा' को मिलेगी स्टॉल, लगेंगी दो स्ट्रीट लाइटें, मेयर ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के 'कांजी बड़े वाले बाबा' को मिलेगी स्टॉल, लगेंगी दो स्ट्रीट लाइटें, मेयर ने दिया आश्वासन
दिल्ली के 'बाबा का ढाबा' के बाद सोशल मीडिया ने अब आगरा के 'कांजी बड़े वाले बाबा' के चेहरे पर मुस्कान लगा दी। कांजी बड़े बेचते 90 वर्षीय नारायण सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी ठेल पर ग्राहक उमड़ रहे हैं। डीएम के बाद रविवार को मेयर नवीन जैन ने भी उनके कांजी बड़े का स्वाद लिया। इस दौरान मेयर ने नारायण सिंह को स्ट्रीट वेंडिंग जोन में नगर निगम की ओर से स्टॉल दिलाने की घोषणा की।
2 of 5
कांजी बड़े वाले बाबा से मिलने पहुंचे मेयर
- फोटो : अमर उजाला
कमला नगर की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित ग्रीन पार्क के पास ठेल लगाकर कांजी बड़े बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले 90 वर्षीय नारायण सिंह को स्ट्रीट वेंडिंग जोन में नगर निगम की ओर से स्टॉल दी जाएगी। रविवार की शाम मेयर नवीन जैन कांजी बड़ा वाले बाबा के नाम से मशहूर हुए नारायण सिंह से मिलने के लिए पहुंचे और इस संबंध में घोषणा की। उनकी ठेल के पास दो स्ट्रीट लाइट लगाने का वादा भी किया।
3 of 5
मेयर नवीन जैन ने लिया कांजी बड़े का स्वाद
- फोटो : अमर उजाला
मेयर नवीन जैन ने नारायण सिंह की ठेल के पास खड़े होकर कांजी बड़े का स्वाद लिया। अपने साथ मौजूद सभी लोगों को भी कांजी बड़े खिलाए। शनिवार को डीएम प्रभु एन सिंह पहुंचे थे। कांजी बड़े वाले बाबा का वीडियो वायरल होने के बाद उनके पास ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शनिवार को डीएम प्रभु एन सिंह मिलने पहुंचे थे।
- फोटो : अमर उजाला
नारायण सिंह ने बताया कि वह कमला नगर में ही रहते हैं और कांजी बड़े बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। दो बेटे हैं जिसमें से एक की मौत हो गई और दूसरा बेटा पेंटर है लेकिन लॉकडाउन के बाद स्थिति बिगड़ गई। अब वो भी उनके साथ उनके इस कार्य में सहायता करता है।
विज्ञापन
5 of 5
कांजी बड़े वाले बाबा नारायण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मेयर नवीन जैन ने कहा कि नारायण सिंह स्वरोजगार के साथ उन लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं, जो 60 वर्ष की उम्र में अपने आप को बुजुर्ग मान लेते है। नगर निगम स्ट्रीट वेंडिंग जोन में कांजीबड़े वाले बाबा को स्टॉल देगा। फिलहाल उनकी ठेल के पास दो स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी ताकि यह रात तक अपना काम कर सकें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।