{"_id":"65d9c6b008082ffbaa052d88","slug":"kasganj-accident-created-chaos-in-village-nagala-kasa-etah-up-news-2024-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंज हादसे में 22 की मौत: एटा के नगला कसा में हर ओर मातम, चीत्कार से दहल उठा गांव; रुला देंगी ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज हादसे में 22 की मौत: एटा के नगला कसा में हर ओर मातम, चीत्कार से दहल उठा गांव; रुला देंगी ये तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में हुई दर्दनाक हादसे में मौत की सूचनाएं जैसे-जैसे पुष्ट होती गईं, मृतकों के परिवारों की महिलाओं के चीत्कारों और मातम से नगला कसा दहल उठा। चार गांव के लोग इस ट्रैक्टर ट्रॉली से गंगा स्नान को जा रहे थे। जिसमें नगला कसा के ही सबसे अधिक 46 लोग थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पड़ोस के गांव रोरी के रहने वाले राहुल की थी। जिसमें बच्चों को मिलाकर कुल 54 लोग सवार होकर जा रहे थे।
पूर्णमासी पर गंगा स्नान का गांव वालों ने अचानक ही विचार बना लिया और पड़ोस के गांव रोरी निवासी राहुल से बात की। वह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चलने को तैयार हो गया। उसके साथ इस गांव के तीन और लोग आए। जबकि गांव बनार और खिरिया से दो-दो लोग गंगा यात्रा में शामिल हुए। अन्य सभी 46 लोग नगला कसा के ही थे। कई लोगों का गंगा स्नान जाने का पहले से कोई विचार नहीं था। लेकिन गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली आने और संग-साथ के लोगों को जाते देख उन्होंने भी मन बना लिया और ट्रॉली में बैठ गए। लेकिन गंगा तक पहुंचने से पहले ही काल ने इस ट्रॉली पर झपट्टा दे मारा।
2 of 5
कासगंज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले गांव में जो खबर पहुंची, वो केवल ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की थी। मौत के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। समय बीता तो मृतकों की संख्या का अंदाजा लगाया जाने लगा। सबसे पहले छह लोगों की मौत बताई।
3 of 5
कासगंज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद संख्या लगातार बढ़ती गई और खबरें मिलने पर गांव के लोगों के दिल बैठते गए। एक-एक पल की खबर लेने के लिए लोग मोबाइल फोन के जरिए संपर्क बनाए हुए थे। पल-पल बेचैनी बढ़ रही थी। सब्र नहीं हुआ तो खुद ही घटनास्थल की ओर निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कासगंज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
गांव में सुबह के समय कुछ स्पष्ट ही नहीं हो पा रहा था कि हादसे में कौन मरा और कौन जिंदा बचा। जिन लोगों के परिजन ट्रैक्टर ट्रौली में गए थे, वो सभी परेशान थे। एक-दूसरे को हिम्मत बंधा रहे थे। लेकिन अपनी ही हालत को काबू में रखना बहुत मुश्किल था।
विज्ञापन
5 of 5
कासगंज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कई महिलाएं बदहवाश हालत में जमीन पर बार-बार गिर रही थीं। किसी का पति, किसी का भाई, किसी के पिता तो किसी के पुत्र इस हादसे में छिन गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।