सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP: दो मुकदमे, 36 नामजद समेत 15 अज्ञात, पुलिस ने दबोचे 23 उपद्रवी; कासगंज उपद्रव में बड़ी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 01:24 PM IST
सार

कासगंज के गांव चहका गुनार में आंबेडकर जयंती की शोभायात्रा के दौरान पथराव और हिंसा से हालात बिगड़ गए। पुलिस पर हमले के बाद 36 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज हुआ और अब तक 23 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Kasganj violence Erupts During Ambedkar Jayanti Procession in Kasganj 23 Detained
कासगंज बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को सहावर के गांव चहका गुनार में शोभायात्रा को लेकर हुए बवाल मामले में पुलिस की ओर से दो प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें 36 नामजद समेत 15 अज्ञात उपद्रवी शामिल हैं। अब तक पुलिस 23 उपद्रवियों को हिरासत में ले चुकी है। अन्य उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। बवाल के बाद गांव में पीएसी समेत भारी फोर्स तैनात है।


सहावर थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को परंपरागत शोभायात्रा चेहका गुनार गांव में एक जाति विशेष के मोहल्ले में पहुंची तो यहां रहने वाले आरोपी राजीव यादव, राहुल यादव, रामप्रकाश यादव व अमर सिंह बाहर खड़े होकर पुरुषों और महिलाओं को उकसाते हुए कह रहे थे कि यह शोभायात्रा पुलिस की ओर से जाति विशेष के लोगों से मिलकर निकलवायी जा रही है। इसको हम मोहल्ले से किसी भी कीमत पर नहीं निकलने देंगे। सभी लोग लाठी-डंडे और हथियार लेकर आ जाओ। इनको सबक सिखा देंगे। इस पर भीड़ ने उपद्रव करना शुरू कर दिया।



 
Trending Videos
Kasganj violence Erupts During Ambedkar Jayanti Procession in Kasganj 23 Detained
कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा रोकने पर पुलिस पर पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घरों की छतों से महिलाओं व युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान सिपाही अश्वनी मलिक और महिला आरक्षी रेखा शर्मा घायल हो गए। भीड़ ने पुलिस से हाथापाई की। इस दौरान थाना प्रभारी की वर्दी भी फट गई। पथराव से मौके पर भगदड़ मच गई। माहौल बिगड़ने पर उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने लाउडस्पीकर से उपद्रवियों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। लाठी-डंडे लेकर पुलिस पर हमला कर दिया। काफी पत्थरबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kasganj violence Erupts During Ambedkar Jayanti Procession in Kasganj 23 Detained
कासगंज में रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर आंबेडकर शोभायात्रा रोकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालात पर काबू पाने के लिए कांस्टेबल अशोक कुमार ने उनके आदेश पर उपद्रवियों पर आंसू गैस के तीन गोले दागे, फिर भी उपद्रवी मौके से भागे नहीं। इसके बाद पुलिस बल ने आरोपी उदयवीर, मुनेंन्द्र, वीरेश, अजीत, गोविंद, अरुण, मुन्नालाल, अभिलाख सिंह, उपेन्द्र, विनीत, शिवम, हिमांशु, सुरजीत, सतेंन्द्र, संजीव, जयगोपाल, रामौतार और अमित को हल्का बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया। 
Kasganj violence Erupts During Ambedkar Jayanti Procession in Kasganj 23 Detained
कासगंज में रास्ते में बुग्गी खड़ी कर आंबेडकर शोभायात्रा रोकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान कुछ उपद्रवी मौके से भाग गए। जांच में इनके नाम मिन्टू यादव, धर्मेन्द्र यादव, कुलदीप यादव, रविन्द्र यादव, मोनू यादव, प्रमोद यादव, ब्रजमोहन यादव, विजय यादव, अंकित यादव, राजीव यादव, राहुल यादव, रामप्रकाश यादव और अमर सिंह प्रकाश में आए। इसके अलावा पांच महिलाएं और 15 अज्ञात उपद्रवी भी शामिल थे। बवाल के दौरान कुछ उपद्रवियों को भी भगदड़ में गिरने से चोटें लगी हैं। उनका मेडिकल कराया जाएगा। थाना प्रभारी ने प्राथमिकी में बताया है कि मौके से एक बोरी ईंट-पत्थर, 20 लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं।  
विज्ञापन
Kasganj violence Erupts During Ambedkar Jayanti Procession in Kasganj 23 Detained
कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा रोकने पर बवाल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले में एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। 36 नामजद समेत 15 अज्ञात पर कार्रवाई की गई है। अब तक 23 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed