फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी में 500 रुपये के लिए हत्या: मकान मालिक ने ली बेटे की जान, नहीं थम रहे मां के आंसू

Sat, 13 Mar 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Landlord murdered tenant in mainpuri
मैनपुरी हत्याकांड: मृतक श्यामकांत की मां अर्चा देवी - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले के थाना बेवर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गल्ला मंडी के पास हुई युवक की हत्या ने लोगों को दहला दिया। मृतक की मां ने 500 रुपये के लिए हत्या का आरोप मकान मालिक पर लगाया है। हैरत की बात यह है कि युवक और आरोपी मकान मालिक में गहरी दोस्ती भी थी। इस वजह से महज 500 रुपये के लिए हत्या करने की बात किसी के भी गले नहीं उतर रही है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश करने के साथ पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है।

Landlord murdered tenant in mainpuri
मृतक श्यामकांत पांडेय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कस्बा बेवर में शुक्रवार दोपहर को गल्ला मंडी के पास गांव अहिमलपुर निवासी श्यामकांत पांडेय (44) को गोली मार दी गई। पुलिस उसे लेकर अस्पताल आई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। श्यामकांत करीब तीन वर्ष से मां अर्चा देवी और पत्नी-बच्चों के साथ मोहल्ला मिरकिचिया में हरी दीक्षित के मकान में किराए पर रह रहा था। 
Landlord murdered tenant in mainpuri
मैनपुरी में हत्या: अस्पताल में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मृतक की मां का आरोप है कि शुक्रवार सुबह मकान मालिक हरी आया और किराये के 500 रुपये मांगने लगा। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ था। तब मामला शांत हो गया। दोपहर एक बजे श्यामकांत गल्ला मंडी के पास था। आरोप है कि इसी दौरान हरी ने उसके सीने में गोली मार दी। श्यामकांत की उम्र 44 वर्ष थी। आरोपी हरी दीक्षित की उम्र 26 वर्ष के करीब है। दोनों के बीच उम्र का बड़ा फासला था। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच दोस्ती थी। श्यामकांत हरी की गाड़ी भी चलाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Landlord murdered tenant in mainpuri
मैनपुरी में हत्या: मृतक की मां से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतक की मां अर्चा देवी ने 500 रुपये किराए के विवाद में मकान मालिक हरी पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि मृतक व आरोपी को नजदीक से जानने वाले लोगों के गले महज पांच सौ रुपये के विवाद में हत्या की बात नहीं उतर पा रही है। उनका कहना है कि वजह कुछ और ही रही होगी। आरोपी हरी बेहद गुस्सैल किस्म का था। हो सकता है कि गुस्सा श्यामकांत की मौत की वजह बन गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Landlord murdered tenant in mainpuri
मैनपुरी में हत्या: मृतक की मां अर्चा देवी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही लोगों से जानकारी जुटाई। पता चला कि गोली श्यामकांत के सीने में बायीं ओर दिल के पास लगी। गोली लगने के बाद वह कुछ कदम चला, लेकिन कुछ ही देर में धड़कनों ने साथ छोड़ दिया और वह औंधे मुंह जमीन पर गिर गया। सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि मकान के किराए को लेकर युवक की हत्या का आरोप है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed