{"_id":"5ce69892bdec22076d205bb8","slug":"lok-sabha-election-result-bjp-candidate-hema-malini-won-from-mathura-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election Result: परास्त हुआ गठबंधन का खेमा, मथुरा में एक बार फिर हेमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election Result: परास्त हुआ गठबंधन का खेमा, मथुरा में एक बार फिर हेमा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 May 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
जीत के बाद खुशी जाहिर करतीं हेमा मालिनी, साथ में समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
कान्हा की नगरी में महागठबंधन का खेमा बुरी तरह से परास्त हो गया। करीब 2.90 लाख मत से जीत हासिल करके हेमामालिनी दोबारा से मथुरा की सांसद बन गईं। ड्रीमगर्ल का दोबारा से सांसद बनने का जो ड्रीम था उसे मथुरा वालों ने पूरा कर दिया। नामांकन वाले दिन ही हेमा ने कहा था कि यह उनका अंतिम चुनाव है। इस बार जिता दीजिए जो काम रह गए हैं उन्हें पूरा कर दूंगी। मथुरा की जनता ने भरोसा किया और सांसद बना दिया।
Trending Videos
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, कांग्रेस के महेश पाठक, रालोद के कुवंर नरेंद्र सिंह
गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के जातीय समीकरणों को देखकर चुनाव आसान नहीं लग रहा था। नामांकन के साथ ही माना जा रहा था कि टक्कर कांटे की होगी। शुरूआत में तो भाजपा से ज्यादा गठबंधन प्रत्याशी के चुनाव में दम दिख रहा था। लेकिन जैसे जैसे दिन बीतते गए हेमा का चुनाव रफ्तार पकड़ता गया। राष्ट्रवाद और मोदी की ऐसी आंधी चली कि स्थानीय मुद्दे और समस्याएं सब खामोश हो गईं। हालांकि जिस दिन मतदान हुआ था उस दिन भी मतदाताओं का मूड देखकर यह तो लग रहा था कि भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी में सीधा मुकाबला होगा। लेकिन नतीजों में तो कहीं मुकाबला दिखा ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनातीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
मतगणना के दौरान हेमा ने पहले चरण से जो तेजी पकड़ी अंत तक कहीं रुक ही नहीं पाईं। गठबंधन प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह ने एक दो जगह जरूर पीछा करने की कोशिश की लेकिन बाकी जगह तो हेमा विजेता की भूमिका में ही दिखीं। सुबह को साढ़े आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी और शाम को चार बजे तक गठबंधन बुरी तरह से परास्त हो गया था। बस भगवा ही भगवा दिख रहा था।
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे
जीत- भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी- 667342
हार- रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह- 377319
जीत का अंतर 2.90 लाख मत
वर्ष 2014 के चुनाव
कुल वोटर- 1566921
जीत- भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, भाजपा- 574633
हार- रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी, रालोद-243890
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे
जीत- भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी- 667342
हार- रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह- 377319
जीत का अंतर 2.90 लाख मत
वर्ष 2014 के चुनाव
कुल वोटर- 1566921
जीत- भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, भाजपा- 574633
हार- रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी, रालोद-243890
जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी के इस बड़ी जीत से एक बात साफ हो गई कि रालोद प्रत्याशी को महागठबंधन का कोई फायदा मिल नहीं पाया। जिन बिरादरियों के बारे में माना जा रहा था कि वो रालोद प्रत्याशी के साथ जाएंगी वो भी भाजपा को ही वोट कर गईं। खास बात यह है कि पांचों विधानसभाओं में हेमा मालिनी सबसे आगे रही हैं। उनका मुकाबला कहीं कोई दूसरा प्रत्याशी कर ही नहीं पाया था। यह स्थिति तो तब रही जब गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में अजित सिंह और जयंत चौधरी ने सभाएं कीं। चारू चौधरी ने कई दिन यहां रहकर रोड शो किए थे।
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : Social Media
वर्ष 2014 में सांसद चुनी गईं हेमा मालिनी को इस बार भाजपा हाईकमान किसी दूसरी सीट से इलेक्शन लड़ाने के मूड में था। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की इस सीट पर मजबूत दावेदारी मानी जा रही थी। लेकिन हेमामालिनी ने साफ कह दिया था कि वो चुनाव लड़ेंगी तो मथुरा से वरना अपने घर चली जाएंगी। हेमा ने कहा था कि वो ब्रज की राधा हैं। वो राधा बनकर ब्रज की सेवा करना चाहती हैं। पार्टी हाईकमान को भरोसा दिलाया था कि कि मथुरा के लोगों पर उन्हें पूरा विश्वास है कि वह उन्हें इस बार चुनाव जिता देंगे।