फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा रेलवे स्टेशन पर ब्रज की मीठी बोली में युवाओं ने किया मतदाताओं को जागरूक, देखें तस्वीरें

Sat, 06 Apr 2019 03:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 voters awareness program at mathura railway station
स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक कर मतदान की अपील करते युवा - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र में महापर्व को लेकर मथुरा रेलवे स्टेशन पर अनोखे अंदाज में मतदाताओं को जागरूक किया गया। स्टेशन पर युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। वहीं जागरूकता का संदेश लेकर आई इलेक्शन एक्सप्रेस का भी स्वागत किया गया। इस दौरान डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा, रेलवे के अफसर समेत समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
lok sabha elections 2019 voters awareness program at mathura railway station
स्टेशन पर मौजूद डीएम व अन्य अफसर - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मथुरा रेलवे स्टेशन पर यूं तो आम दिनों की तरह यात्रियों की भीड़ थी, लेकिन लोगों के चेहरे पर चमक अलग थी। क्योंकि वे इलेक्शन एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही इलेक्शन एक्सप्रेस यहां पहुंचीं उसे देखने के लिए लोगों में होड़ मच गई। डीएम सहित प्रशासन अधिकारियों ने इलेक्शन एक्सप्रेस का स्वागत किया। 
lok sabha elections 2019 voters awareness program at mathura railway station
इलेक्शन एक्सप्रेस को रवाना करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर इलेक्शन एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान स्टेशन परs स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मतदान के लिए यात्रियों को जागरूक किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 voters awareness program at mathura railway station
स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक कर मतदान की अपील करते युवा - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने ब्रज भाषा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। लोगों को लोकसभा चुनाव के बारे में तमाम जानकारियां भी दीं। एनसीसी कैडेट्स और स्काउट गाइड भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 voters awareness program at mathura railway station
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए सरकारी अमला लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए तमाम अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में रेलवे के सहयोग से यह जागरूकता अभियान चलाया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed