सब्सक्राइब करें

श्री रंगनाथ मन्दिर ब्रम्होत्सव: तीर्थ नगरी वृंदावन में भक्ति के दिखाई दे रहे नित नये रंग, देखें ये खास तस्वीरें   

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 04:08 PM IST
सार

श्री रंगनाथ मन्दिर का 10 दिवसीय ब्रम्होत्सव 20 मार्च से विविध धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ शुरु हो चुका है। यहां रोज नए कार्यक्रम हो रहे हैं।

विज्ञापन
lord ranganatha 10 days Brahmotsavam celebration in vrindavan
भगवान रंगनाथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत में दक्षिणात्य शैली के सबसे विशाल देवालय श्री रंगनाथ मन्दिर का 10 दिवसीय ब्रम्होत्सव 20 मार्च से विविध धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ शुरु हो चुका है। धार्मिक नगरी के प्रसिद्ध श्री रंगनाथ मन्दिर में भक्ति के नित नये रंग दिखाई दे रहे हैं। कोई श्रद्धावश रंगोली सजा रहा है, तो कोई ठाकुरजी को अपनी नृत्य भंगिमाओं से रिझा रहा है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण रथ का मेला 26 मार्च को आयोजित होगा.

lord ranganatha 10 days Brahmotsavam celebration in vrindavan
दस दिवसीय ब्रम्होत्सव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत के सबसे विशालतम श्री रंगनाथ मन्दिर  का दस दिवसीय ब्रम्होत्सव इन दिनों पूरे हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में वैदिक परम्पराओं के निर्वहन के साथ सांस्कृतिक अनुष्ठानों का भी समावेश किया जा रहा है। 

lord ranganatha 10 days Brahmotsavam celebration in vrindavan
भगवान रंगनाथ - फोटो : अमर उजाला
भक्तों की आस्था व भक्ति नित नये कलेवर में दिखाई दे रही है। कोई रंगोली सजाकर अपनी आस्था जता रहा है, तो कोई नृत्य कर भक्ति भाव अर्पित कर रहा है। इतना ही नही हजारों भक्तजन प्रतिदिन अलग अलग तरीकों से प्रभु की सेवा में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lord ranganatha 10 days Brahmotsavam celebration in vrindavan
रंगोली बनाते शुभम - फोटो : अमर उजाला
शुभम राजपूत पिछले नौ वर्षों से लगातार ठाकुरजी की सवारी के मार्ग पर रंगोलियां उकेरते हैं, जिसकी खासियत है कि भगवान जिस वाहन पर विराजित होते हैं। वही दृश्य विविध रंगों से सजाया जाता है। शुभम अपनी कला को ठाकुरजी का ही कृपा प्रसाद बताता है। 
विज्ञापन
lord ranganatha 10 days Brahmotsavam celebration in vrindavan
रंगोली - फोटो : अमर उजाला

कुछ इसी तरह का भाव दक्षिण भारत के ख्यातिलब्ध नर्तक वासुदेवन में भी दिखायी दिया। उन्होंने भरतनाट्यम शैली में अपनी अनूठी भाव भंगिमाओं से ठाकुरजी को जमकर रिझाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed