फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: अरशद को लेकर एक और नया खुलासा...हर दो माह बाद इस धार्मिक स्थल पर जाता था परिवार के साथ

Thu, 02 Jan 2025 03:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Jan 2025 03:24 PM IST
सार

लखनऊ के होटल में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी अरशद को लेकर नया खुलासा हुआ है। आरोपी हर दो महीने बाद परिवार के साथ इस धार्मिक स्थल पर जाता था। 

विज्ञापन
Lucknow Mass murder New reveal about Arshad He used to go to Ajmer Sharif with his family every two months
Lucknow Mass murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल में मां और चार बहनों का कत्ल करने वाले कातिल अरशद को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। कातिल अरशद हर दो महीने बाद पूरे परिवार के साथ अजमेर शरीफ जाता था। वहां 15 दिन से कम नहीं ठहरता था। कहता था वहां जाने से जन्नत मिलती है। घर खर्च चलाने के लिए पिता के साथ फेरी लगाता था। इसके बाद भी आए दिन घर में झगड़ा होता रहता था। 


पड़ोसी अब्दुल ने बताया कि अरशद और उसके परिवार के लोग मोहल्ले में किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। जब भी कई दिनों तक घर नहीं आते तो उसकी बहनों से बात करने पर अजमेर जाने के बारे में सभी को जानकारी होती थी। 

Lucknow Mass murder New reveal about Arshad He used to go to Ajmer Sharif with his family every two months
आरोपी अरशद - फोटो : वीडियो ग्रैब
15 दिन पहले भी वह पिता और बहनों के साथ अजमेर जाने की बोलकर घर से गया था। रविवार को मोहल्ले के रहने वाले सलीम भी अजमेर गए थे। उसकी वहां अरशद और उसके परिवार वालों से दुआ सलाम हुई थी। जल्द घर आने के लिए बोल रहा था। मगर इस बार वह तो आया नहीं उसकी मां की और बहनों की हत्या की खबर आ गई। 
Lucknow Mass murder New reveal about Arshad He used to go to Ajmer Sharif with his family every two months
आरोपी अरशद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पहले से रच ली थी हत्या की साजिश
पकड़े गए अरशद से पूछताछ की गई तो उसने हत्या के पीछे इतनी उलझाने वाली कहानियां बताईं कि पुलिस अफसर भी हैरान हैं। मकान व जमीन के कब्जे से लेकर, मोहल्ले वालों की प्रताड़ना, बहनों के हैदराबाद में बेचने का डर... और न जाने क्या-क्या...। अरशद ने एक के बाद एक इतनी बातें बताईं कि पुलिस हत्या की असली वजह अब तक तय नहीं कर पाई है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि ऐसा लग रहा है कि हत्या की साजिश काफी पहले से रच ली गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Mass murder New reveal about Arshad He used to go to Ajmer Sharif with his family every two months
असद का परिवार, पिता के साथ मां व बहनें। - फोटो : अमर उजाला
18 दिसंबर को पूरा परिवार के साथ अजमेर गया था
18 दिसंबर को गांव में हुई मारपीट के बाद बदर पूरा परिवार लेकर अजमेर निकल गया। कई दिन वहां ठहरने के बाद 30 दिसंबर की शाम वह लोग लखनऊ पहुंचे। हत्या में इस्तेमाल किया गया सर्जिकल ब्लेड इस बात की गवाही दे रहा है कि आरोपी अरशद और उसके पिता बदर ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। परिवार को अजमेर और लखनऊ घुमाना सिर्फ एक बहाना था। अजमेर में बनाया गया बदर का वीडियो भी उसी साजिश का एक हिस्सा लग रहा है।

 
विज्ञापन
Lucknow Mass murder New reveal about Arshad He used to go to Ajmer Sharif with his family every two months
आरोपी पिता बदर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
धर्मांतरण कर घर में श्रीराम का मंदिर बनाना चाहते थे पिता-पुत्र
मां और बहनों की हत्या के आरोपी अरशद के पिता मोहम्मद बदर का पता नहीं चला है। उनका एक प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह पड़ोसियों से परेशान हैं। इस कारण धर्म परिर्वतन कराना चाहते हैं। धर्म परिवर्तन के लिए विहिप के विभाग सेवा प्रमुख श्याम किशोर शर्मा को तीन सप्ताह पूर्व फोन किया था। 18 दिसंबर को बदर ने मुख्यमंत्री पोर्टल, अल्पसंख्यक आयोग, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त सहित अन्य को पत्र भेजा था। इसमें लिखा था कि पड़ोस में आफताब और उसके भाई रहते हैं। 16 दिसबंर को ऑटो से दुकान के काउंटर में टक्कर मारी गई। पुलिस ने आरोपियों से राजीनामा करा दिया। 18 दिसंबर की सुबह आफताब उसके रिश्तेदार व बस्ती के लोग घर पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। बेटियों से अभद्रता की। सूचना देने पर पुलिस आई। मगर, कोई कार्रवाई नहीं की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed