{"_id":"5cbec45abdec221450547535","slug":"mainpuri-lok-sabha-elections-2019-first-time-voters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro पहली बार डाला वोट तो चेहरे पर आई मुस्कान, युवा वोटरों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro पहली बार डाला वोट तो चेहरे पर आई मुस्कान, युवा वोटरों में दिखा उत्साह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Apr 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पहला वोट डालने की खुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान को लेकर युवाओं में गजब का जोश दिखा। एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी सीट पर बड़ी संख्या में युवा पहली बार वोट किया। पहली बार मतदान के लिए उत्साहित युवा सुबह ही बूथ पर पहुंच गए थे। मतदान के बाद अंगुली पर लगे स्याही निशान के साथ सेल्फी खींची और सोशल मीडिया पर साझा किया। इनका कहना था कि पहले मतदान का निशान अमिट है। यह जिंदगी भर नहीं भूलेगा।
2 of 5
इन युवतियों ने पहली बार किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
मतदान का सिलसिला बढ़ने के साथ सोशल मीडिया पर चुनाव छा गया। ‘ये देखो निशान, हमने कर दिया मतदान’, ‘हमने तो अपनी जिम्मेदारी निभाई, आप कब निकलेंगे भाई’, ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ सरीखे कमेंट डाले गए। मतदान को लेकर युवाओं में अधिक जोश दिखा।
3 of 5
मतदान के बाद मां के साथ सेल्फी लेतीं बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप और फेसबुक के दौर में वोट डालने से पहले और बाद में लोगों ने बूथ के बाहर सेल्फी ली। किसी ने परिवार के साथ सेल्फी ली, तो कोई दोस्तों के साथ अंगुली दिखाते हुए सेल्फी लेता नजर आया। सेल्फी को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंगुली पर स्याही का निशान दिखाते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
मतदान केंद्रों पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी। इसलिए मतदान करने के बाद जैसे ही मतदाता बाहर निकले उन्होंने अपने मोबाइल से सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। किसी ने मतदान को अलग ही अहसास बताया तो किसी ने सबसे बड़ी जिम्मेदारी।
विज्ञापन
5 of 5
सखी बूथ पर मतदाता का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
तीनों जिलों में मतदान के लिए बनाए गए 10 आदर्श बूथ और एक सखी बूथ पर अलग ही नजारा था। यहां की गई साज-सज्जा ने मतदाताओं को लुभाया। सखी बूथ पर महिला कार्मिकों की तैनाती के चलते महिलाओं ने खूब वोट डाले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।