Firozabad: शिकोहाबाद में कपड़ा कारोबारी के पांच मंजिला मकान में लगी भीषण आग, इस तरह पाया गया काबू, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा बाजार निवासी प्रभात राठौर प्रभात क्लॉथ स्टोर के नाम से कपड़े का थोक कारोबार करते हैं। दुकान के ऊपर ही आवास बना हुआ है। मकान की तीसरी मंजिल से ऊपर की ओर बिजली के शार्टसर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। मकान स्वामी के साथ-साथ आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। शिकोहाबाद की फायर ब्रिगेड के साथ ही एफएसओ फिरोजाबाद दुर्गेश कुमार फिरोजाबाद की तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लेकर शिकोहाबाद पहुंच गए। इसके अलावा टूंडला, जसराना एवं सिरसागंज की गाड़ियों को बुला लिया। पास के कोल्ड स्टोरेज से पानी उपलब्ध हो जाने के साथ ही आग बुझाने में काफी आसानी रही। आग मकान की तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल में लगी होने के कारण फिरोजाबाद नगर निगम से एयरलिफ्ट मशीन को मंगाया।
एसडीएम शिव ध्यान पांडेय एवं सीओ कमलेश कुमार थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड कर्मियों का सहयोग करने के साथ भीड़ को हटवाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग पर काबू नहीं पाया गया। तब तक कटरा बाजार के दुकानदारों में दहशत फैली रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एफएसओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि प्रभात क्लॉथ स्टोर के संचालक के घर लगी आग से लाखों का नुकसान हुआ है। मकान स्वामी ने कितना नुकसान हुआ अभी तक कुछ बताया नहीं है।
आसपास की बीस दुकानें कराई बंद
आग के दौरान चिल-चिलाती धूप के साथ ही नगर निगम की एयर लिफ्ट में खड़े होकर आग की लपटों के बीच आग को काबू करने में जुटे थे। मकान के अंदर से लपटे निकल रहीं थी वहीं दूसरी ओर चिलचिलाती धूप थी। मुख्य बाजार में आग लगने के बाद पुलिस ने मकान के आसपास की बीस दुकानों को बंद करा दिया था। दुकानों को बंद कराने के बाद भी दुकानदार वहीं खड़े रहे।
मकान के अंदर से निकाले तीन रसोई गैस के सिलिंडर
जिस मकान में आग लगी थी उसमें तीन रसोई गैस के सिलिंडर रखे हुए थे। यदि रसोई गैस के सिलिंडर बाहर नहीं निकलते तो बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि आग फैलती तो सिलिंडरों के धमाके के साथ फटने की आशंका थी। फायरकर्मियों की मदद से सिलिंडर बाहर निकाले गए।तीन घंटे तक कटरा बाजार में दौड़ती रही दहशत
पांच मंजिला मकान की ऊपरी तीन मंजिल में लगी भीषण आग ने मकान में रखा सामान और फर्नीचर के साथ ही नकदी और अन्य घरेलू सामान जला कर राख हो गया। मकान की ग्राउंड फ्लोर पर दुकान बनाई हैं, जो खाली थी। दूसरी मंजिल पर भी सामान भरा हुआ है। लेकिन तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल पर अचानक सुबह साढ़े 11 बजे आग लग गई। जिससे तीनों मंजिलों में रखा लाखों रुपये का सामान, नकदी और अन्य घरेलू सामान जल कर राख हो गया।