{"_id":"636683561a66ee082b724603","slug":"mathura-accident-four-died-bolero-collide-divider-full-of-barat-returning-after-bride-farewell","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura Accident: कार का पहिया बन गया 'काल', दूल्हे के पिता समेत चार की मौत, मातम में बदलीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Accident: कार का पहिया बन गया 'काल', दूल्हे के पिता समेत चार की मौत, मातम में बदलीं खुशियां
Sat, 05 Nov 2022 09:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Nov 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
Mathura Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसे में चार जानें चली गईं। दिल्ली के नत्थूपुरा से दुल्हन विदा कराकर लौट रही बरातियों से भरी बोलेरो डिवाइडर तोड़कर पलट गई थी। हादसे में मासूम बच्ची सहित चार की मौत हो गई। बताया गया है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 87 के समीप आगे चल रही कार का पहिया निकल गया था, जिससे बोलेरो गाड़ी टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
महिला की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसकी दो बेटियां हुईं। इसमें से एक की हादसे में मौत हो गई। हादसे से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को लेकर गांव पहुंचे। सभी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। हादसे से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है। कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने बताया कि बिचौलिए हरेंद्र के भतीजे पीयूष नागर निवासी न्यू प्रताप नगर, शहर कोतवाली ने बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दूल्हे के पिता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मंगलगीत मातम में बदला
थाना राया के गांव जल सिंह में चंद्रपाल के घर शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। परिवार को दुल्हन के आने का सभी को इंतजार था लेकिन शुक्रवार को हादसे में चंद्रपाल, दामाद, बिचौलिए और नातिन की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन की आवभगत में मंगलगीत गाए जा रहे थे लेकिन एक्सप्रेस पर हुए हादसे में चार लोगों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। गांव में तो मानो मातम ही छा गया हो। पोस्टमार्टम गृह पर भी परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बराती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फेरी लगा चंद्रपाल व बेटे कर रहे जीवनयापन
गांव जल सिंह निवासी चंद्रपाल का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पहले वह गांव-गांव में साइकिल से फेरी लगाकर शृंगार का सामान बेचते थे और अब एक एक पैसा जोड़कर मोपेड ले ली। मोपेड से जाने लगे लेकिन हादसे ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। चंद्रपाल के तीन लड़के धर्मेंद्र, श्यामसुंदर और सबसे छोटा लवकुश है। इसके अलावा तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों और बड़े बेटे का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
राखी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला