{"_id":"636669cf058a8c689f1f8544","slug":"groom-reached-lock-up-before-marriage-in-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kasganj: घोड़ी चढ़कर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, तभी सामने आया ऐसा सच, नहीं ले सका सात फेरे, पहुंचा हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: घोड़ी चढ़कर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, तभी सामने आया ऐसा सच, नहीं ले सका सात फेरे, पहुंचा हवालात
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Nov 2022 07:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
घोड़ी चढ़कर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक शादी समारोह के दौरान जो कुछ भी हुआ वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। दुल्हन के दरवाजे पर बरात पहुंच चुकी थी। बराती झूम रहे थे, तभी पुलिस की एंट्री होती है। ये देख सभी हैरान रह जाते हैं। पुलिस ने शादी को ये कहते हुआ रुकवा दिया, कि दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है। ये सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह जाते हैं। पुलिस के साथ पहली पत्नी भी थी। पुलिस ने दूल्हे को घोड़ी से उतारकर हिरासत में ले लिया और उसे पुलिस थाने लाया गया।
कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की देर रात्रि बरात में उस समय हंगामा हो गया जब दूल्हा बने व्यक्ति की पहली पत्नी ने आकर बरात चढ़ाने का विरोध करते हुए शादी रोकने को कहा। महिला के साथ उसके परिवार के लोग भी आए थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के होश उड़ गए। पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
2 of 5
बरात।
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बरात में अफरा-तफरी मची रही। दूल्हा पक्ष और वधू पक्ष के लोग एकत्रित हुए। पुलिस के सामने दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए कि पहले न्यायालय से तलाक का मामला निस्ताररित होगा इसके बाद ही शादी की जाएगी। समझौते के बाद मामला निपट सका।
3 of 5
दुल्हन
- फोटो : Social Media
बताया गया कि दूल्हा बने पंकज निवासी एटा का विवाह वर्ष 2014 में हुआ था। 2017 में पत्नी की ओर से दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया। पत्नी का आरोप है कि उसका पति नशे में मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शादी
- फोटो : iStock
पत्नी उससे अलग अपने मायके में रह रही है। इस बात का फायदा उठाते हुए पंकज ने दूसरी शादी करने का निर्णय लिया। पहली पत्नी को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह पथरेकी गांव पहुंच गई। बरात और शादी रुकवा दी।
विज्ञापन
5 of 5
up police demo, daroga, up police
- फोटो : फाइल फोटो
इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि पथरेकी गांव में दूसरी शादी होने की जानकारी मिली। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बरात रुकवा कर दूल्हा को हिरासत में लिया। बाद में दोनों पक्षों में तलाक के बाद शादी करने पर सहमति बनी है। कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। दूल्हे को रिहा कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।