{"_id":"63663e82ae64bd196630f9f6","slug":"police-encounter-with-mischievous-dacoit-keshav-gurjar-in-the-beehad-of-chambal-in-dholpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोलियों से दहला बीहड़: 1.15 लाख के इनामी डकैत से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से हुए 190 राउंड फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलियों से दहला बीहड़: 1.15 लाख के इनामी डकैत से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से हुए 190 राउंड फायर
आगरा जनपद से सटे राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस की कुख्यात डकैत केशव गुर्जर से चंबल के बीहड़ में शुक्रवार रात को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दस्यु गिरोह और पुलिस के बीच करीब 190 राउंड फायर हुए। मुठभेड़ के दौरान करीब सवा लाख रुपये का इनामी डकैत केशव गुर्जर और उसके साथी बचकर भाग निकले। अब पुलिस की टीमें बीहड़ में केशव गुर्जर और उसके गिरोह की तलाश में जुटी है।
धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड क्षेत्र के सोने का गुर्जा इलाके में गांव चन्द्रपुरा के बीहड़ में डकैत केशव गुर्जर और उसकी गैंग के छिपे होने की सूचना पर पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में इलाके की घेराबंदी कर डकैत को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। लेकिन डकैत केशव और उसकी गैंग ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग से घबराकर डकैत केशव गुर्जर और उसके गिरोह के अन्य सदस्य गांव चन्द्रपुरा के आसपास चंबल नदी के घने जंगल और बीहड़ का फायदा उठाकर भाग गए। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में डकैत केशव गुर्जर गैंग और पुलिस की ओर से करीब 190 राउंड फायर हुए। इससे इलाके में दहशत फैल गई थी।
3 of 5
चंबल का बीहड़
- फोटो : अमर उजाला
धौलपुर के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डकैत केशव गुर्जर और उसकी गैंग में उसका भाई शीशराम गुर्जर व अन्य साथी बंटी पंतित एवं रामबृज खोटाबाई भी शामिल थे। केशव गुर्जर और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीहड़
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के संबंध में धौलपुर पुलिस ने थाना सोने का गुर्जा में आईपीसी की धारा 353 एवं 307,आर्म्स एक्ट की धारा 3/25, 5/25 एवं 11 आरडीएए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि डकैत केशव गुर्जर राजस्थान के साथ-साथ मध्यप्रदेश व उतरप्रदेश से वांछित है।
विज्ञापन
5 of 5
डकैत केशव गुर्जर
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के संबंध में धौलपुर पुलिस ने थाना सोने का गुर्जा में आईपीसी की धारा 353 एवं 307,आर्म्स एक्ट की धारा 3/25, 5/25 एवं 11 आरडीएए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि डकैत केशव गुर्जर राजस्थान के साथ-साथ मध्यप्रदेश व उतरप्रदेश से वांछित है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।