फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा में आत्मदाह का मामला: मरने से पहले बोली महिला- थाने जाती हूं... पुलिस भगा देती है, वीडियो वायरल

Tue, 11 Jan 2022 12:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mathura woman suicide case woman committing suicide video goes viral
थाने के सामने महिला ने लगाई थी खुद को आग - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के थाना राया परिसर में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगाने वाली महिला का उपचार के दौरान बयान देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिला कह रही है कि थाने जाती हूं तो पुलिस फटकार कर भगा देती है। इस वीडियो को देख लोग घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि पुलिस के इसी व्यवहार के चलते महिला ने खुद को आग लगाई थी। पुलिस प्रशासन से न्याय की आस टूट गई थी। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस पीड़ित महिला की बात पर जरा भी ध्यान देती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। पंचायत में भी महिला और उसके पति पर ही दबाव बनाकर मुकदमा वापस लेने के लिए प्रयास किए गए थे। इसके बाद ही महिला की हिम्मत टूट गई और उसने खुद को आग लगाकर जान दे दी। उधर, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक महिला का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रही।

Mathura woman suicide case woman committing suicide video goes viral
थाना राया - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को थाना राया के सामने एक महिला ने खुद को आग लगा ली थी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। रविवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। महिला के पति ने बताया कि 11 जुलाई 2017 को गांव के हरिचंद ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की थी, इसकी रिपोर्ट थाना राया में दर्ज कराई। आरोपी अन्य लोगों के साथ मिलकर मुकदमा वापस लेने को दबाव बना रहे थे।

Mathura woman suicide case woman committing suicide video goes viral
पीड़िता ने कर लिया था आत्मदाह - फोटो : अमर उजाला
एक जनवरी को गांव में पंचायत भी हुई। इसमें 50 लोग शामिल हुए थे। सभी ने पीड़ित महिला और उसके पति पर मुकदमा वापस लेने को दबाव बनाया। महिला ने मना कर दिया, इस पर आरोपी हरिचंद एवं अन्य ने धमकी दी थी कि अब तुम्हारे खिलाफ हर रोज मुकदमे दर्ज होंगे, इससे महिला टूट गई और अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura woman suicide case woman committing suicide video goes viral
कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
महिला का शव आगरा में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर सोमवार को गांव पहुंचे। यहां मृतका के घर पर लोगों की भीड़ लग गई। प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा के लिए पुलिस भेज दी। पुलिस की सुरक्षा में देर शाम महिला का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा शर्मा ने इस मामले में पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Mathura woman suicide case woman committing suicide video goes viral
आरोपी के मकान में लगा ताले - फोटो : अमर उजाला
पंचायत कर महिला पर समझौता कराने के लिए दबाव बनाने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी अपने घरों से ताला लगा कर भाग गए हैं। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी प्रधान के पिता को जेल भेज दिया है। अन्य लोग अभी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में राया, बलदेव और एसओजी टीम लगी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed