फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएलसी चुनाव 2022: भाजपा प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में उमड़ी भारी भीड़, जाम हो गई शहर की लाइफ लाइन

Mon, 21 Mar 2022 01:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 01:48 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे ने आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य पद के लिए सोमवार को अंतिम दिन नामांकन किया है। कलेक्ट्रेट तक नामांकन जुलूस निकाला।

विज्ञापन
MLC election 2022 crowd gathered in nomination procession of BJP candidate
भाजपा प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय शिवहरे ने आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य पद के लिए सोमवार को अंतिम दिन नामांकन किया है। सुभाष पार्क स्थित वाल्मिक वाटिका से कलेक्ट्रेट तक निकाले गए नामांकन जुलूस में भाजपा के समर्थक बुलडोजर व अन्य वाहनों के साथ झंडे बैनर लेकर शामिल हुए। भारी संख्या में उमड़ी भीड़ की वजह से शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली एमजी रोड जाम हो गई।

MLC election 2022 crowd gathered in nomination procession of BJP candidate
एमजी रोड हुआ जाम - फोटो : अमर उजाला
एमएलसी नामांकन के लिए भाजपा प्रत्याशी के जुलूस के दौरान सोमवार सुबह 11 बजे से 12.30 तक एमजी रोड पर नालबंद चौराहे से कलक्ट्रेट तक एक किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। 
MLC election 2022 crowd gathered in nomination procession of BJP candidate
भाजपा प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में उमड़ी भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सुभाष पार्क स्थित वाल्मिक वाटिका से कलेक्ट्रेट तक एमजी रोड पर सड़क की एक लेन डायवर्ट करनी पड़ी। एक ही लाइन में दोनों तरफ के वाहनों को गुजारा गया। पचकुइयां मोड़ पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
MLC election 2022 crowd gathered in nomination procession of BJP candidate
समर्थकों से घिरे भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे ने आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य पद के लिए सोमवार को अंतिम दिन नामांकन किया है। कलेक्ट्रेट तक नामांकन जुलूस निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के समर्थक  बुलडोजर व अन्य वाहनों के साथ झंडे बैनर लेकर शामिल हुए। 

विज्ञापन
MLC election 2022 crowd gathered in nomination procession of BJP candidate
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय शिवहरे - फोटो : अमर उजाला

नामांकन जुलूस में मेयर नवीन जैन, भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, महानगर मंत्री भुवन भूषण शर्मा, पूर्व विधायक राम प्रताप चौहान, प्रमोद गुप्ता, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed