फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बटेश्वर पशु मेला: लग्जरी गाड़ियों से भी महंगी हैं घोड़ी, 'चांदनी-चमेली' की कीमत 85 लाख रुपये

Mon, 08 Nov 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
most expensive horses cost of Rs 85 lakhs in Bateshwar Pashu Mela Agra
पशु मेले में घोड़ी चांदनी और चमेली - फोटो : अमर उजाला

आगरा के ऐतिहासिक बटेश्वर पशु मेले में उम्दा नस्ल के घोडे़-घोड़ी लग्जरी गाड़ियों से भी महंगे हैं। फिरोजाबाद के सलेमपुर के बहादुर सिंह की 35 लाख की घोड़ी पूजा, नगला गुलाल के राम बहादुर की 40 लाख की घोड़ी रानी, आगरा के गणेश यादव की 50 लाख की मारवाड़ी घोड़ी लक्ष्मी के बाद कन्नौज के गुरसागंज के मोहम्मद नसुरुद्दीन की 85 लाख की दोनों घोड़ी चांदनी और चमेली रविवार को आकर्षण का केंद्र रहीं। 



नसुरुद्दीन ने दोनों घोड़ियों की खूबी गिनाईं कि रूप, रंग, चाल और नाच में ये दोनों बेजोड़ हैं। बुधवार को चमेली घोड़ी 28 लाख रुपये में बिक गई। जबकि चांदनी की कीमत जमशेदपुर के नूर मोहम्मद ने 45 लाख रुपये लगाई है। 

नसुरुद्दीन ने बताया कि 57 लाख रुपये से कम में इसे नहीं बेचेंगे। चांदनी की खुराक भी प्रतिदिन 1100 रुपये की आती है। 10 किलो दूध, सप्ताह में 1 दिन एक किलो घी, रोजाना 8 किलो चना इसे दिया जाता है। प्रशिक्षण के लिए 10 हजार की पगार पर उस्ताद भी रखा है। नसुरुद्दीन ने बताया कि मेले में 10 घोड़ी लेकर आए थे, जिनमें से 6 बिक गई हैं। 

most expensive horses cost of Rs 85 lakhs in Bateshwar Pashu Mela Agra
घुड़दौड़ के लिए घोड़े को अभ्यास कराता घुड़सवार - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सुबह 11 बजे बटेश्वर मेले में जिला पंचायत द्वारा घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जीत के लिए मेले में घोड़ों को उनके उस्तादों ने जमकर अभ्यास कराया। बरेली के हफीज ने बताया कि दौड़ में उनके घोड़े सुल्तान ने कई बार पुरस्कार जीता है। 
most expensive horses cost of Rs 85 lakhs in Bateshwar Pashu Mela Agra
बटेश्वर पशु मेले में घोड़ी चांदनी - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर के राम सिंह आजाद, बाह के राम किशन वैद्य आदि ने बताया कि 50 साल पहले मेले में घुड़दौड़ होती थी, फिर इसे बंद कर दिया गया। पहले इसमें पुलिस और सेना के घोडे़ भी दौड़ में शामिल होते थे। बाद में यह दौड़ बंद हो गई। दोबारा इसके शुरू होने से लोग उत्साहित हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
most expensive horses cost of Rs 85 lakhs in Bateshwar Pashu Mela Agra
मेले में ऊंट लेकर आए व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के रेगिस्तान में बालत्तर प्रजाति के ऊंट ने ढोला मारू की प्रेम कहानी को परवान चढ़ाया था। रविवार को बटेश्वर मेले में बालत्तर प्रजाति के ऊंट देखने के साथ लोगों के बीच राजस्थान की लोक कथा की यादें भी ताजा हो गईं। 
विज्ञापन
most expensive horses cost of Rs 85 lakhs in Bateshwar Pashu Mela Agra
बीकानेरी ऊंट चम्पा-चमेली - फोटो : अमर उजाला
रेगिस्तान में सबसे तेज चाल के लिए बालत्तर प्रजाति के ऊंट विख्यात है। जैसलमेर के किशनलाल बालत्तर प्रजाति के 8 ऊंट लेकर मेले में आए हैं। जिनकी कीमत 55 हजार से 1.40 लाख रुपये तक है। बाड़मेर के श्याम सुंदर भी बालत्तर प्रजाति के 9 ऊंट लेकर आए हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed