फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहर्रम: करबला के शहीदों की याद में पढ़े कलाम, इमामबाड़ों से निकाले गए अलम के जुलूस

Tue, 10 Sep 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 10 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Muharram Tazia Procession alam ka juloos in Agra
फूलों के ताजिये पर सेल्फी लेते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला
पाय चौकी स्थित ऐतिहासिक फूलों के ताजिये पर जायरीन ने जियारत शुरू कर दी। लोगों ने गुलाबजल, फूल चढ़ाए। शहर के विभिन्न इलाकों से शाम से ही अकीदतमंदों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो कि देर रात तक चलता रहा। इस दौरान पाय चौकी क्षेत्र में करबला की झांकियां भी सजाई गई हैं।


ये भी पढ़ें: मातमी धुनों के बीच निकला मेहंदी का जुलूस
Muharram Tazia Procession alam ka juloos in Agra
tazia - फोटो : अमर उजाला
शाहगंज के इमामबाड़ा वक्फ मीर नियाज अली से मोहर्रम की आठवीं को हजरत अब्बास के अलम का जुलूस निकाला गया। युवाओं ने सीनाजनी करते हुए अब्बास को याद किया। रविवार को अलम की जियारत के बाद जुलूस निकाला गया।
Muharram Tazia Procession alam ka juloos in Agra
tazia - फोटो : अमर उजाला
सनी रिजवी ने नौहाख्वानी की।संचालन अली कैसर ने किया। इसके पहले  मजलिस में मौलाना अली मंसब रिजवी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने अपनी शहादत से पहले बादशाह यजीद से हिंदुस्तान जाने की ख्वाहिश जाहिर की। हजरत इमाम जानते थे कि हिंदुस्तान अमन पसंद लोगों का देश है। इस मौके पर सैयद जफर रिजवी, सैयद रजा रिजवी, इकरान रजा, जफर काजमी, नजफ रिजवी, फैजी रिजवी, साहिल रजा आदि थे। इसके
अलावा अन्य इमामबाड़ों से भी अलम के जुलूस निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Muharram Tazia Procession alam ka juloos in Agra
दरगाह मरकज साबरी - फोटो : अमर उजाला
दरगाह मरकज साबरी में मोहर्रम की आठवीं तारीख पर मसालमे का आयोजन किया गया। सज्जादानशीन रमजान अली शाह ने कहा कि हजरत अब्बास ने करबला के मैदान में तमाम जख्म सहते हुए पानी की खिदमत को अंजाम दिया और शहीद हो गए। उन्होंने 72 साथियों की याद में हक का दामन नहीं छोड़ा। इसके बाद शायरों ने करबला के शहीदों को अपने सलाम पेश किए।
विज्ञापन
Muharram Tazia Procession alam ka juloos in Agra
मोहर्रम का जुलूस (फाइल फोटो)
पाय चौकी पर रखे जाने वाला ऐतिहासिक फूलों का ताजिया पर जियारत करने पूरे शहर के लोग आते हैं। इसके अलावा मुस्लिम बस्तियों में भी लोग ताजिए रखते हैं।  दूसरी ओर, शिया समुदाय के इमामबाड़ों में मोहर्रम की मजलिसें चलीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed