फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार, शक और हत्या: पुष्पेंद्र हत्याकांड का खुलासा, बहनोई ने मारी थी गोली, 18 जून को होनी थी मृतक की शादी

Sat, 22 May 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 22 May 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Murder In Love Affair: Brother In Law Killed Pushpendra Crime News
मृतक पुष्पेंद्र (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जनपद में मैनपुरी के युवक पुष्पेंद्र की हत्याकांड पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या उसके बहनोई ने अपने भाई और मामा के साथ मिलकर की थी। खैरगढ़ थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हत्या के दौरान प्रयोग किए गए तमंचा भी बरामद किया है। बता दें कि 17 मई को पुष्पेंद्र की हत्या हुई थी। चार दिन में पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा दिया। हत्या के बाद मृतक पुष्पेंद्र के पिता हरीश चंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। अगली स्लाइड में पढ़िए हत्याकांड की पूरी कहानी...

Murder In Love Affair: Brother In Law Killed Pushpendra Crime News
पुलिस की गिरफ्त में हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि जनपद मैनपुरी के थाना दन्नाहार के गांव औंडन मंडल निवासी पुष्पेंद्र की बहन दुर्गादेवी का विवाह छह माह पूर्व खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला जय किशन निवासी धर्मेंद्र के साथ हुआ था। दुर्गा की शादी के बाद से ही पुष्पेंद्र का बहन की ससुराल आना जाना हो गया। 

Murder In Love Affair: Brother In Law Killed Pushpendra Crime News
इसी घर में हुई थी हत्या, मौके पर पड़ताल करती पुलिस का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दुर्गा के पति धर्मेंद्र को शक था कि उसके प्रेम संबंध एक युवती है। जो रिश्ते में धर्मेंद्र की बहन लगती है। जिसको लेकर धर्मेद्र ने पुष्पेंद्र की हत्या की योजना बनाई। इस योजना के तहत 17 मई को पुष्पेंद्र अपनी बहन दुर्गा को छोड़ने के लिए उसकी ससुराल आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder In Love Affair: Brother In Law Killed Pushpendra Crime News
फिरोजाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

देर होने के कारण पुष्पेंद्र को घर के बाहर बने कमरे में सुलाया गया था। देर रात पुष्पेंद्र ने अपने भाई दौलतराम और रिश्ते में लगने वाले मामा पंचम सिंह पुत्र रामस्वरुप निवासी मुडैयाकला थाना बकेवर जनपद इटावा के साथ मिलकर पुष्पेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक पुष्पेंद्र के पिता हरीश चंद्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Murder In Love Affair: Brother In Law Killed Pushpendra Crime News
हत्या के बाद जिला अस्पताल पर पुष्पेंद्र को परिजनों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जांच के दौरान तीनों आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। जिनको बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से वह तमंचा भी बरामद कर लिया गया। जिससे आरोपियों ने पुष्पेंद्र की गोली मारकर हत्या की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed