फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज: प्रेमिका ने बुझा दिया परिवार का इकलौता चिराग, पांच बहनों में इकलौता था देवेंद्र

Sat, 27 Mar 2021 09:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 27 Mar 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
Murder In Love Affair Of Devendra By Acid Attack In Agra
आरोपी युवती सोनम का फाइल फोटो, मृतक देवेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी की शादी तय होने से नाराज प्रेमिका द्वारा आगरा में की गई हत्या के बाद शव कासगंज के सहावर क्षेत्र के गांव बाहपुर में पहुंचा तो कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शोकाकुल माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया। बाहपुर निवासी 28 वर्षीय देवेंद्र राजपूत आगरा के हरिपर्वत क्षेत्र स्थित लाल पैथ लैब पर सहायक पद पर तैनात था। पांच बहनों के बीच देवेंद्र इकलौता भाई था। गुरुवार की देर रात मृतक का शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। पूरे ही गांव में शोक का माहौल था। परिवार का इकलौता चिराग बुझ जाने के कारण परिजनों का बुरा हाल था। परिजन हत्यारोपी प्रेमिका के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। गांव के आस पास के ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। शुक्रवार को मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
Murder In Love Affair Of Devendra By Acid Attack In Agra
मृतक देवेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुनहरे भविष्य की तलाश में गया था देवेंद्र
देवेंद्र ने लैब टेक्नीशियन का कोर्स किया था। वह चिकित्सा क्षेत्र में बचपन से ही रुचि रखता था। सुनहरे भविष्य की तलाश में वह आगरा गया था और पिछले 8 साल से लाल पैथ लैब पर सहायक के पद पर कार्य कर रहा था। परिवार के लोग भी इकलौते बेटे से सुनहरे भविष्य के तमाम सपने संजो रहे थे। 
Murder In Love Affair Of Devendra By Acid Attack In Agra
इसी कमरे में हुई तेजाब से हमले की घटना - फोटो : अमर उजाला
लाड़ले की हत्यारोपी को मिले सख्त सजा
देवेंद्र की मां कुसमा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मां ने मांग उठाई है कि हत्यारोपी सोनम को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। मां का आरोप है कि सोनम ने पंखा सही कराने के बहाने घर बुलाया था और फिर तेजाब डालकर हत्या कर दी। मेरा लाड़ला होनहार था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder In Love Affair Of Devendra By Acid Attack In Agra
आरोपी सोनम पांडेय - फोटो : अमर उजाला
सोनम के कमरे में स्टील के डिब्बे में रखा था तेजाब 
खंदारी के शास्त्री नगर में अपने कमरे में तेजाब से झुलसी सोनम अस्पताल में भर्ती है। उसके खिलाफ देवेंद्र की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोनम के कमरे की तलाशी ली। कमरे में जमीन पर पड़ा स्टील का डिब्बा मिला। पुलिस का कहना है कि डिब्बे में संभवत: दूध लाया जाता होगा। इसमें ही तेजाब रखा हुआ था। इसकी तली में तेजाब मिल गया। वहीं देवेंद्र के जले हुए कपड़े भी मिले हैं। इनको फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। मूलरूप से औरेया निवासी सोनम पांडेय सिकंदरा स्थित एक अस्पताल में नर्स है। वह खंदारी के शास्त्रीनगर में किराये पर रह रही थी। बृहस्पतिवार सुबह उसके कमरे में कासगंज निवासी लैब सहायक देवेंद्र राजपूत तेजाब से झुलस गया था। सोनम पांडेय भी झुलसी थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देवेंद्र की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Murder In Love Affair Of Devendra By Acid Attack In Agra
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
देवेंद्र की मां ने कुसुमा ने थाना हरीपर्वत में सोनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि देवेंद्र और सोनम पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। सोनम ने देवेंद्र को पंखा सही कराने के बहाने घर बुलाया। इसके बाद देवेंद्र पर तेजाब डाल दिया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले तेजाब से झुलसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया। बाद में हत्या की धारा में तरमीम किया। सोनम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ है। हालांकि उसके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के मुताबिक, देवेंद्र के मृत्यु पूर्व मजिस्ट्रेटी बयान कराए गए थे। उसने अपने बयान में सोनम पांडेय को एसिड अटैक के लिए जिम्मेदार बताया है। मकान मालिक और मृतक के घरवालों के बयान भी दर्ज किए। उन्होंने बताया कि सोनम ने देवेंद्र को पति बता रखा था। उसका घर आना-जाना था। शुक्रवार को सोनम के पिता आगरा आ गए। उन्होंने बेटी को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस युवती उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है। सोनम के कमरे की भी तलाशी ली गई है। उसमें एक लीटर का स्टील का डिब्बा मिला है। इसकी तली में एसिड था। इसके अलावा देवेंद्र के जले हुए कपड़े मिले। दोनों ही साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed