फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा: ब्रज के लाला ने खेली छड़ीमार होली, आस्था के रंगों से सराबोर हुआ गोकुल, देखिए तस्वीरें

Sat, 27 Mar 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
chhadimar holi celebration in lord krishna village gokul in mathura
गोकुल में खेली गई छड़ीमार होली - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण के ब्रज में होली के रंग बरस रहे हैं। इन रंगों के साथ बरस रहे आनंद में सराबोर होने के लिए कन्हैया के भक्त ब्रज में डेरा डाले हैं। बरसाना, नंदगांव, वृंदावन और मथुरा की होली के बाद शुक्रवार को गोकुल में होली का आनंद बरसा। भक्ति के रंगों में डूबे भक्त आनंदित हुए। बाल गोपाल स्वरूपों ने छड़ी मारकर होली खेली। नंदभवन से बालगोपाल का डोला निकाला गया।

chhadimar holi celebration in lord krishna village gokul in mathura
ठाकुरजी के डोले को लेकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
कन्हैया के गांव गोकुल में द्वापर की छड़ी मार लीला के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो गए। गोकुल की गलियों में सतरंगी छटा बिखरी। गोकुल में छड़ी मार होली को देखने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आए और गोकुल की इस दिव्य होली का आनंद लिया। सबसे पहले कान्हा के बाल स्वरूप को फूलों से सजीधजी पालकी में बैठाकर नंद किला से शोभायात्रा निकाली गई।  
chhadimar holi celebration in lord krishna village gokul in mathura
गोकुल की छड़ी होली के लिए निकला डोला - फोटो : अमर उजाला
गोकुल में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। हर कोई गोकुल की गलियों में बरस रहे रंग में सराबोर होने की चाह लिए पहुंचा। सुबह गोकुल के नंदभवन से बालगोपाल का डोला निकला। मंदिर के पुजारी सहित गोस्वामीजन बाल गोपाल के डोले को अपने कंधों पर लेकर चल रहे थे। गोकुल की गलियों से होकर निकले डोले पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
chhadimar holi celebration in lord krishna village gokul in mathura
महिलाओं के हाथों में छड़ी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद ठाकुरजी का डोला मुरलीधरघाट पर पहुंचा। यहां सोलह शृंगार कर तैयार गोपियां हाथों में छड़ी लेकर बाल रूप कान्हा का इंतजार कर रहीं थीं। कन्हैया के सखा बाल ग्वाल भी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। ठाकुरजी से अनुमति लेने के साथ ही छड़ी मार होली का शुभारंभ हुआ। 


विज्ञापन
chhadimar holi celebration in lord krishna village gokul in mathura
गोकुल में खेली गई छड़ीमार होली - फोटो : अमर उजाला
चौक पर बाबा नंद के द्वार मची है होरी.. आदि रसियाओं पर भक्त श्रद्धालुजन खूब नाचे। मुरलीधर घाट पर रसिया कलाकारों ने रसिया गाकर वातावरण को भक्तिमय मना दिया। गोस्वामी समाज द्वारा श्रद्धालुओं पर ठाकुरजी का प्रसादी रंग और गुलाल डाला और छड़ी मार होली खेली गई। रंग के इस आनंद में बाहर आए श्रद्धालु सराबोर हो होली के गीतों पर नाच रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed