आगरा के गांव नहर्रा में दरोगा प्रशांत कुमार यादव की हत्या करके फरार 50 हजार का इनामी विश्वनाथ दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें लगीं हैं। पांच जिलों में तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा सका है। बुधवार को दरोगा की हत्या के बाद आरोपी विश्वनाथ हाथरस के विधिपुर में अपनी ससुराल गया था। जब तक पुलिस वहां पहुंची वह फरार हो चुका था। पुलिस ने उसके 20 से ज्यादा करीबियों और रिश्तेदारों को उठाकर पूछताछ की है।
आगरा दरोगा हत्याकांड: दो दिन बाद भी 50 हजार का इनामी बेसुराग, तलाश में जुटीं पुलिस की 10 टीमें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:07 AM IST
सार
- वारदात के बाद ससुराल गया था आरोपी, पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ फरार
- आरोपी ने बुधवार को गोली मारकर की थी दरोगा प्रशांत कुमार यादव की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन