फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAA: गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लेकर मुस्लिम महिलाओं ने निकाला जुलूस, लगाए नारे- हमें चाहिए आजादी...

Mon, 27 Jan 2020 09:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Jan 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Muslims women protests against CAA on Republic Day 2020
विरोध प्रदर्शन करतीं मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध थम नहीं रहा है। आगरा में गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद मुस्लिम समाज की महिलाओं ने नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। 
Muslims women protests against CAA on Republic Day 2020
विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
रविवार को गणतंत्र दिवस का पर्व मनाने के बाद मुस्लिम समाज की कई महिलाएं नारेबाजी करते हुए डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल स्थित कैंपस के सामने पहुंच गईं। विश्वविद्यालय के बाहर करीब आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। 
Muslims women protests against CAA on Republic Day 2020
विरोध प्रदर्शन करतीं मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कुछ महिलाओं के हाथों में तिरंगा था तो कुछ महिलाएं नागरिकता कानून विरोधी नारे लिखी तख्तियां पकड़े हुईं थीं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद, 'हम सब एक है', 'हमें चाहिए आजादी...' जैसे नारे लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muslims women protests against CAA on Republic Day 2020
सीएए के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी किसी भी महिला ने अपना नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि वो ख्वातीन ऑफ आगरा हैं और नागरिकता कानून के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। उन्होंने मांग उठाई कि सरकार इस कानून को वापस ले। 
विज्ञापन
Muslims women protests against CAA on Republic Day 2020
विरोध प्रदर्शन करतीं मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विरोध प्रदर्शन की जानकारी पर वहां पुलिस पहुंच गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं बिना जोर-जबर्दस्ती के तितर-बितर होने लगी और अपने-अपने घर चली गईं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed