{"_id":"688f20eb4e158d629c09309d","slug":"neeraj-encounter-mathura-brother-allegation-police-caught-him-and-killed-poured-petrol-diesel-burnt-his-body-2025-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'पुलिस ने पकड़ कर मारा... फिर पेट्रोल-डीजल डाल जला दी लाश', नीरज एनकाउंटर में नया मोड़; भाई के गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'पुलिस ने पकड़ कर मारा... फिर पेट्रोल-डीजल डाल जला दी लाश', नीरज एनकाउंटर में नया मोड़; भाई के गंभीर आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:31 PM IST
सार
मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए मृतक नीरज के परिवार में आक्रोश है। भाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पुलिस ने नीरज को पकड़ कर मार दिया। इसके बाद पेट्रोल-डीजल डालकर शव जला दिया। पुलिस ने घर जाकर एक दिन पहले तलाशी ली थी। अगले दिन कोरे कागज पर अंगूठा लगवाया।
विज्ञापन
1 of 13
mathura encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
"मेरे भाई नीरज ने कोई लूट की वारदात नहीं की थी। वह एक अधिकारी की गाड़ी चलाता था। उसे फंसाया गया है। एक दिन पहले पुलिस ने घर आकर तलाशी ली। पत्नी सीमा को बंदूक का भय दिखाकर कमरे में बंद कर दिया। पुलिस कुछ सामान उठा कर ले गई। अगले दिन घर आकर पत्नी से कोरे कागज पर साइन कराए। उसके बाद बताया कि एनकाउंटर में नीरज मर गया है। यह कहना था गांव धाना, सैंया के मनोज बघेल का।"
वह भाई नीरज की मौत के बाद से सदमे में हैं। उन्होंने पुलिस पर नीरज को पकड़ कर गोली मारने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और डीजीपी से करने की बात भी कही है।
2 of 13
नीरज के परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
दरअसल, मथुरा के फरह क्षेत्र में गोविंद नगर के व्यापारी से हुई चांदी लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इनमें सैयां इलाके का रहने वाला नीरज भी शामिल था। उसके पैर में गोली लगी थी। शुक्रवार तड़के उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 2 घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने जब परिजन को उसकी मृत्यु की जानकारी दी तब उसके दोनों भाई गुजरात की मोरबी में ट्रक चलाने गए हुए थे।
3 of 13
नीरज के परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नीरज तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई मनोज और नरेंद्र ट्रक चलाते हैं। भाई मनोज ने बताया कि छोटा भाई नीरज पहले उनके साथ ट्रक पर ही काम करता था। बाद में उसने अपना ट्रैक्टर खरीद लिया। 2 साल पहले एक अधिकारी की गाड़ी चलाने लगा था। इस कारण ट्रैक्टर को बेच दिया। अधिकारी के साथ ही वह विभाग में नौकरी के लिए प्रयास में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मथुरा एनकाउंटर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नीरज की भाभी सीमा ने बताया कि नीरज छुट्टी मिलने पर सप्ताह में एक बार ही घर आ पाता था। उसका कमरा अलग था। जिस पर वह नौकरी पर जाने से पहले ताला लगा देता था। सोमवार को वह कासगंज के सोरों से कांवड़ लेकर आया था। मंगलवार दोपहर तक वह घर में ही रहा।
विज्ञापन
5 of 13
मथुरा एनकाउंटर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद उसे दोस्त अपनी बहन के घर ले जाने के लिए साथ ले गया। शाम को 5 बजे वह फिर लौटकर आया। फिर किसी काम से चला गया था। रात को 9 बजे घर आकर खाना खाया और अपने कमरे में जाकर सो गया। बुधवार को भी पूरे दिन घर में ही रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।