सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आगरा डॉक्टर अपहरण कांड: मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात बदन सिंह का शव लेने नहीं आया कोई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
No one came to collect the dead body of Badan Singh who killed in the encounter
मुठभेड़ में मारे गए बदन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले में पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए डॉक्टर अपहरण कांड के मुख्य आरोपी एक लाख के इनामी बदन सिंह का शव लेने के लिए शुक्रवार रात तक कोई नहीं आया। उसका शव एसएन मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ है। बदन सिंह धौलपुर के कंचनपुर थाना के अब्दुलपुर का रहने वाला था। पुलिस ने थाना कंचनपुर में सूचना दी तो पता चला कि वहां अब उसके परिजन नहीं रहते हैं। 



एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि बदन सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मगर, उसके परिजन नहीं आए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई बदन सिंह के परिचित या रिश्तेदार के बारे में जानकारी रखता है तो पुलिस को सूचना दे। जिससे उसका शव अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द किया जा सके। 72 घंटे तक शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा जाएगा। अगर, परिजन या रिश्तेदार नहीं आएंगे तो अंतिम संस्कार पुलिस करेगी।
 

Trending Videos
No one came to collect the dead body of Badan Singh who killed in the encounter
चंबल के बीहड़ में आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
धौलपुर के चंबल के बीहड़ में डॉक्टर उमाकांत गुप्ता की पकड़ छोड़ने के बाद बदन सिंह पुलिस से बचने के लिए नोएडा में छिप गया था। उसने अपने पुराने दोस्त अक्षय के घर पर ठिकाना बनाया था। बुधवार दोपहर को अक्षय को लेकर घर से निकला था। जगनेर क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ में ढेर हो गया। गुरुवार रात को अक्षय की मौत की जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस पर आए परिजनों ने पुलिस को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
No one came to collect the dead body of Badan Singh who killed in the encounter
वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत का 13 जुलाई को अपहरण किया गया था। इसमें बदन सिंह गैंग का नाम सामने आया था। 14 जुलाई को डॉक्टर को मुक्त करा लिया गया था। वह धौलपुर के बीहड़ में मिले थे। अपहरण में शामिल संध्या और पवन को पुलिस ने जेल भेजा था। बदन सिंह फरार हो गया था। बुधवार रात को वह एटा के राजा का रामपुर निवासी अक्षय के साथ जगनेर क्षेत्र से जा रहा था। पुलिस मुठभेड़ में बदन सिंह और अक्षय ढेर हो गए थे।

No one came to collect the dead body of Badan Singh who killed in the encounter
मुठभेड़ में मारा गया अक्षय - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार रात को अक्षय के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर आए। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उनसे बदन सिंह के बारे में पूछताछ की। पहले तो परिजन अंजान बने रहे हालांकि बाद में पुलिस के सवालों के आगे जवाब देने पड़े। उन्होंने बताया कि बदन सिंह और अक्षय पहले से एक-दूसरे को जानते थे। 

विज्ञापन
No one came to collect the dead body of Badan Singh who killed in the encounter
बदन सिंह - फोटो : अमर उजाला
अक्षय चोरी के मामले में जेल गया था। बदन सिंह भी अपहरण के मामले में जेल में बंद था। तब दोनों की दोस्ती हो गई थी। उस समय अक्षय का परिवार एत्माद्दौला के गौतम नगर में रहता था। बदन सिंह भी उसके घर आने लगा था। मगर, उसने तीन साल पहले सदर के रोहता से दंत चिकित्सक निखिल बंसल का अपहरण किया था। इसका पता चलने पर अक्षय का परिवार नोएडा के गांव खेड़ा चौगानपुर में रहने लगा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed