Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
UP Election: Agra District 9 Assembly Seat Candidates Only Ten Women Are Contesting Out of 117 Candidates, Election News in Hindi
{"_id":"61f4e54422d99457cc23d73a","slug":"only-ten-women-are-contesting-elections-from-nine-assembly-seats-of-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर 107 प्रत्याशियों में से 10 महिलाएं लड़ रहीं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर 107 प्रत्याशियों में से 10 महिलाएं लड़ रहीं चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:32 PM IST
सार
आगरा जिले की चार विधानसभा सीटों पर महिला प्रत्याशी नहीं हैं। पांच सीटों से 10 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आगरा जिले में ये महिलाएं लड़ रही चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा जिले की नौ विधानसभा सीटों पर आधी आबादी की हिस्सेदारी 10 फीसदी से कम है। 107 प्रत्याशियों में से 10 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा और कांग्रेस ने दो-दो जबकि सपा-रालोद गठबंधन और बसपा ने एक-एक महिला पर भरोसा जताया है। इनके अलावा महिला उम्मीदवारों ने निर्दलीय नामांकन किया है। जबकि दो महिलाओं को छोटे दलों का साथ मिला है। नौ विधानसभा सीटों पर 15.81 लाख से अधिक महिलाएं मतदाता हैं। सभी सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होना है।
‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा बुलंद करने वाली कांग्रेस ने 40 फीसदी सीटें महिलाओं को देने का वादा किया था। नौ में से दो सीटें महिलाओं को दी गई हैं। यानी 22 फीसदी। कांग्रेस ने बाह विधानसभा सीट से मनोज दीक्षित और एत्मादपुर से शिवानी देवी को प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा ने भी दो महिला प्रत्याशियों को उतारा है। ग्रामीण सीट से पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्या और बाह विधानसभा क्षेत्र से भदावर घराने की बहू रानी पक्षालिका सिंह उम्मीदवार हैं। आगरा ग्रामीण सीट पर ही बसपा ने किरन प्रभा केसरी पर दांव लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सपा प्रत्याशी रूपाली दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
सपा ने फतेहाबाद सीट से रूपाली दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा महिला उम्मीदवारों ने निर्दलीय नामांकन किया है। जबकि दो महिलाओं को छोटे दलों का साथ मिला है। इस तरह 107 प्रत्याशियों के बीच में 10 महिलाएं चुनावी समर में इस बार ताल ठोक रहीं हैं।
4 of 5
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज दीक्षित और शिवानी देवी
- फोटो : अमर उजाला
चार सीटों पर कोई महिला नहीं
जिले की चार विधानसभा सीटों पर कोई महिला प्रत्याशी नहीं है। आगरा उत्तर, दक्षिण, खेरागढ़ और छावनी में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व भी पुरुषों के हाथ में होगा। राजनीतिक दलों में सिर्फ भाजपा व कांग्रेस ने दो-दो महिलाओं को टिकट दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
आगरा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
यहां नहीं जीती कभी महिला
एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से देश की आजादी के बाद कोई महिला विधायक नहीं बन सकी। 75 साल से इस सीट पर पुरुष ही चुने जाते रहे हैं। इस सीट पर 16 बार हुए चुनावों में कभी महिला नहीं जीती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।