आगरा के टेढ़ी बगिया 100 फुटा रोड और सेक्टर-4 नाले में बाइक सवारों के गिरने से हादसे हो चुके हैं। शहर में ऐसे कई नाले हैं, जिनकी दीवारें ढह चुकी हैं और पास की सड़क का कटान होने के कारण इनके नजदीक से निकलना खतरनाक हो चुका है। बाउंड्री के बिना और टूटे पड़े नालों के पास अगर बारिश के दौरान निकले तो फिसलकर बहने का खतरा है।
{"_id":"60fba6b68ebc3e58680a938f","slug":"open-drains-are-dangerous-for-people-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा के खतरनाक नाले: बारिश में इन नालों के किनारे गए तो बह जाओगे, सड़कों पर भी संभल कर चलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के खतरनाक नाले: बारिश में इन नालों के किनारे गए तो बह जाओगे, सड़कों पर भी संभल कर चलें
Sat, 24 Jul 2021 11:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
नालों किनारे नहीं है कोई सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजीपाड़ा नाला
- फोटो : अमर उजाला
काजीपाड़ा नाला
रेलवे पुलिया के पास चोक पड़े नाले की दीवार टूटी पड़ी है। छह माह से दीवार टूटने के कारण पानी काजीपाड़ा की मुख्य सड़क पर उफनकर भर जाता है। बेरिकेडिंग कराई गई, लेकिन नाले का निर्माण नहीं किया गया।
रेलवे पुलिया के पास चोक पड़े नाले की दीवार टूटी पड़ी है। छह माह से दीवार टूटने के कारण पानी काजीपाड़ा की मुख्य सड़क पर उफनकर भर जाता है। बेरिकेडिंग कराई गई, लेकिन नाले का निर्माण नहीं किया गया।
राजनगर नाला
- फोटो : अमर उजाला
राजनगर नाला
दो साल से नाले की दीवार रेलवे लाइन के पास टूटी पड़ी है। दो बार लोग इसमें गिरकर बह चुके हैं लेकिन नाले की मरम्मत नहीं की गई। 15 हजार से ज्यादा लोग नाले के किनारे से हर दिन निकलते हैं।
दो साल से नाले की दीवार रेलवे लाइन के पास टूटी पड़ी है। दो बार लोग इसमें गिरकर बह चुके हैं लेकिन नाले की मरम्मत नहीं की गई। 15 हजार से ज्यादा लोग नाले के किनारे से हर दिन निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शांतपुरम नाला
- फोटो : अमर उजाला
शांतपुरम नाला
10 जुलाई को नाले से सटी सड़क पर इंटरलॉकिंग का काम पूरा हुआ और 11 जुलाई को नाले की दीवार ढह गई। बैनारा फैक्टरी से सटी गली में सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी के हालात हैं। यहां से निकलने में लोगों को डर लगता है।

पुलिया निर्माण के बाद इस हिस्से को खुला छोड़ दिया
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानगंज पुलिया
सुल्तानगंज चौराहे पर शाही कैनाल नाले की दीवार दो जगह से टूट गई थी। दो माह बाद टेंडर हुआ तो एक जगह मरम्मत शुरू हो गई, दूसरी जगह की मरम्मत बाकी है। यहां दीवार से सटी सर्विस लेन का कटान हुआ है। इस रास्ते से जाना लोगों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है।