{"_id":"5fa3fd8b8ebc3e9bca1b03da","slug":"outbreak-of-viral-fever-in-sikandarpur-village-of-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस गांव में बुखार का प्रकोप, दो मरीजों की मौत, दो सौ बीमार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस गांव में बुखार का प्रकोप, दो मरीजों की मौत, दो सौ बीमार...
Thu, 05 Nov 2020 07:10 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 05 Nov 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर गांव में बुखार के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी शहर के निकटवर्ती गांव सिकंदरपुर में बुखार का प्रकोप देखने को मिल रहा है। गांव में दो सौ से अधिक लोग बीमार हैं और पिछले 24 घंटे के अंदर दो लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर 80 लोगों को उपचार दिया। गांव में मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराया गया। आशा कार्यकर्ताओं की मदद से घर-घर सर्वे कराया गया।
जिला अस्पताल में बुखार के मरीज
- फोटो : अमर उजाला
गांव निवासी नाजिम की 35 वर्षीय पत्नी साहिस्ता को मंगलवार को बुखार आया था। परिजन उसका उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां करा रहे थे। इस दौरान बुधवार की रात महिला की मौत हो गई।
जिला अस्पताल मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
गांव निवासी आसिफ के 13 वर्षीय पुत्र अरसलान को बुधवार को बुखार आया था। परिजनों ने उसे एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। दोनों मृतकों के परिजनों का कहना था कि दोनों लोग डेंगू की चपेट में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर गांव में बुखार की जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
तीस मरीजों की कराई गई डेंगू जांच
सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर गांव सिकंदरपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। इसमें 80 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 25 मरीजों की सीवीसी जांच कराई गई, 30 मरीजों की डेंगू जांच के लिए नमूने लिए गए, 28 मरीजों की मलेरिया जांच कराई गई, जो निगेटिव निकली। वहीं, 70 लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए। इस दौरान डॉ. रवि पालीवाल, मुकेश बाबू, जितेंद्र कुमार, शिवानी दुबे, पंकज राजपूत, अरविंद यादव, हरी शंकर आदि लोग मौजूद रहे।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर गांव सिकंदरपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। इसमें 80 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 25 मरीजों की सीवीसी जांच कराई गई, 30 मरीजों की डेंगू जांच के लिए नमूने लिए गए, 28 मरीजों की मलेरिया जांच कराई गई, जो निगेटिव निकली। वहीं, 70 लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए। इस दौरान डॉ. रवि पालीवाल, मुकेश बाबू, जितेंद्र कुमार, शिवानी दुबे, पंकज राजपूत, अरविंद यादव, हरी शंकर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिकंदरपुर गांव में मरीजों को दवा देती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
गांव में बुखार से दो मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर शिविर लगवाया गया है। मरीजों की जांच कराई जा रही है। शिविर लगाकर पीड़ितों को उपचार दिलाया जाएगा। डेंगू से मौत की बात कही जा रही थी, लेकिन डेंगू की रिपोर्ट परिजन नहीं दिखा सके हैं। -डॉ.एके पांडेय, सीएमओ